फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   reasi, health, health director, tour

Jammu News: एमसीएच रियासी में आज से शुरू होगी पर्ची प्रक्रिया

Thu, 25 Apr 2024 06:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 25 Apr 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
reasi, health, health director, tour
स्वास्थ्य निदेशक ने दौरा कर स्थिति का लिया जायजा
विज्ञापन

अस्पताल को पूर्ण रूप से शुरू करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। स्वास्थ्य निदेशक राकेश मगोत्रा ने बुधवार को रियासी नगर के मुख्य बाजार में बने एमसीएच की इमारत का दौरा किया। इस दौरान वीरवार से इसे पूर्ण रूप से शुरू करने के आदेश दिए। साथ ही बताया कि अस्पताल में पर्ची प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

निदेशक ने इमारत का दौरा कर पाया कि जहां पर एमसीएच को शुरू करने के लिए सभी प्रकार के प्रबंध हैं। इसके अलावा यहां पर रोजाना चार पीजी डॉक्टर्स भी आते हैं, लेकिन स्टाफ नहीं है। डायरेक्टर ने आदेश दिए कि वीरवार से एमसीएच में पर्ची प्रक्रिया शुरू कर मरीजों का उपचार शुरू किया जाए। इससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधित सुविधा मिलेगी। निदेशक के साथ स्थानीय लोगों का एक दल भी मिला, जिन्होंने उनका स्वागत किया। डायरेक्टर को पूरी स्थिति से अवगत करवा स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने का आभार जताया। एमसीएच के पूरी तरह से शुरू होने पर नगर सहित आसपास के लोगों को फायदा मिलेगा। लोगों के साथ मुलाकात करने के बाद निदेशक ने सभी से शुक्रवार को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed