फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   reasi, election, voting, jammu-reasi seat

Jammu News: दूसरे चरण के मतदान के लिए रियासी जिला प्रशासन तैयार

Fri, 26 Apr 2024 02:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 26 Apr 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
reasi, election, voting, jammu-reasi seat
मतदाताओं के स्वागत के लिए सजाए गए मतदान केंद्र
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों की ओर रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 26 अप्रैल को जम्मू-रियासी सीट पर मतदान होगा। इसके लिए जिला रियासी प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। मतदाताओं के स्वागत के लिए मतदान केंद्रों को सजाने का काम वीरवार को दिनभर जारी रहा। नगर के बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल, गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, नगर परिषद कार्यालय, मॉडल मिडिल स्कूल डाइट को मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाया गया है।
वीरवार को डीसी विशेष पाल महाजन और एसएसपी मोहिता शर्मा ने कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम मशीन व कर्मचारियों को मतदान केंद्रों की ओर रवाना किया। सुबह से शाम तक वाहनों का मतदान केंद्रों की ओर जाने का सिलसिला जारी रहा। देर शाम को नगर में मौजूद पोलिंग स्टेशन पर कर्मचारी ईवीएम सहित पहुंचे। अधिकारियों ने कई पोलिंग स्टेशन का दौरा कर वहां पर किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लिया और जरूरी दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन


जिले में बनाए गए हैं 15 मॉडल पोलिंग स्टेशन
लोक सभा चुनाव के लिए जिले में पंद्रह मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर विश्व के सब से ऊंचे रेलवे पुल और बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर भीमगढ़ किला की होर्डिंग लगाई गई हैं, जो मतदाताओं को आकर्षित करेंगी। मतदान केंद्रों को नीला, पिंक, हरा रंग की चुनरियों से सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज 2.34 लाख मतदाता करेंगे मतदान
जिले में रियासी, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा और गुलाबगढ़ तीन विधानसभा क्षेत्र हैं। लोकसभा चुनाव के लिए तीन विधानसभा क्षेत्रों में 425 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां के 2.34 लाख मतदाता शुक्रवार को मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed