{"_id":"663681c52b536d80c403c674","slug":"reasi-culture-meeting-parshuram-jyanty-shobhayatra-reasi-news-c-202-1-sjam1001-110268-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: परशुराम जयंती पर 10 को निकलेगी शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: परशुराम जयंती पर 10 को निकलेगी शोभायात्रा
Sun, 05 May 2024 12:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 05 May 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
श्री सनातन धर्म सभा में कमेटी सदस्यों ने बैठक कर बनाई रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। शहर में 10 मई को भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस संबंध में तैयारियों शुरू कर दी गई हैं। शनिवार शाम को श्री सनातन धर्म सभा में एक बैठक हुई, जिसमें तैयारियों पर मंथन किया गया। साथ ही बताया कि जयंती पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें शामिल होने के लिए शहरवासियों से अपील की गई।
बैठक में तय किया गया है सभी वार्ड में कमेटियों को गठन किया जाएगा, जिसमें शामिल लोग सभी को जागरूक करेंगे। रविवार से नगर के वार्ड एक, दो व तीन का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात कर शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की जाएगी। वहीं, रोजाना शाम को एक बैठक भी होगी, जिसमें तैयारियों पर चर्चा कर अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान ब्रिज मोहन शर्मा, पूर्व प्रधान नंद शर्मा, निशांत मगोत्रा, कनव खजूरिया, सौरव खजूरिया, गौपाल शर्मा, राजीव बनाथिया, सुशैन दूबे, बिशन मगोत्रा व राकेश शर्मा मौजूद रहे।