फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   reasi, culture, maha shiv puran katha

नारद के शाप से विष्णु को लेना पड़ा राम अवतार : कथा वाचक

Sun, 28 Jul 2024 02:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 28 Jul 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
reasi, culture, maha shiv puran katha
श्री सनातन धर्म सभा में महा शिव पुराण कथा जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। श्री सनातन धर्म सभा में महा शिव पुराण कथा जारी है। सातवें दिन शनिवार को कथा वाचक सूरज कौशल शास्त्री ने संगत को प्रभु श्रीराम की महिमा से करवाया है।
उन्होंने बताया कि एक बार ऋषि नारद मुनि भगवान विष्णु के पास आते हैं और उनसे हरि मुख देने के लिए कहते हैं। इससे विष्णु कुछ विचलित होते हैं और सोचते हैं कि एक हरि मुख्य मेरा है और दूसरा वानर का है। मैं अपना मुख्य इन्हें दे नहीं सकता। इसलिए वानर मुख दे देता हूं।
विज्ञापन

नारद को वानर मुख मिला तो वह क्रोधित हो गए। उन्होंने कहा कि आपने एक वानर की शक्ति को नहीं पहचाना और उसकी शक्ल को क्रूप जान कर उस का मुख मुझे दे दिया। नारद मुनि विष्णु को शाप देते है कि पाप के अंत के लिए उन्हें धरती पर मानव रूप में जन्म लेना पड़ेगा। उनकी स्त्री को कोई हरण कर लेगा। उसकी तलाश में जंगलों में भटकते समय वानरों ही सहायता करेंगे और अंजाम तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषि के शाप के बाद विष्णु को राम के अवतार में राजा दशरथ के घर जन्म लिया। सीता से विवाह के बाद उन्हें राजगद्दी के स्थान पर चौदह वर्ष का बनवास मिला। रावण सीता का हरण कर ले गया। उनकी तलाश में राम के साथ पहले वानर स्वरूप हनुमान और बाद में पूरी वानर सेना आई। कथा का समापन आरती के साथ किया गया। बाद में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed