फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   reasi, culture, katha

अपने भक्तों की रक्षा करते कृष्ण गोविंद गोपाल : शास्त्री

Sat, 24 Aug 2024 02:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 24 Aug 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
reasi, culture, katha
श्री सनातन धर्म सभा में श्रीमद्भागवत कथा जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। श्री सनातन धर्म सभा में श्रीमद्भागवत कथा जारी है। शुक्रवार को सूरज कौशल शास्त्री ने बताया कि जिन की रक्षा स्वयं भगवान कृष्ण करते है उन का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता।
भरी सभा में जब सब के सामने द्रोपदी का चीरहरण किया जा रहा था तो वहां बैठे लोग सब देखते रहे। विलाप करते हुए द्रोपदी ने आंखें बंद कर भगवान कृष्ण को याद किया और मदद मांगी। तब भगवान कृष्ण ही उस के पालनहार बन कर आए।
विज्ञापन

कौरवों और पांडवों के बीच युद्ध चल रहा था बलशाली भीम ने अपने प्रहार से दुर्योधन की जंघा को तोड़ दी। दर्द से कराहते हुए दुर्योधन के पास अश्वत्थामा पहुंचे और उनसे उनसे जानकारी हासिल की। वह पांडवों को मारने के लिए निकला। एक स्थान पर पांडव सो रहे होते हैं, लेकिन भगवान कृष्ण जाग कर पहरा दे रहे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन की नींद खुलने पर वह कृष्ण को जागने का कारण पूछते हं जिसे बताने की वजाय वह उन सभी को वहां से किसी दूसरे स्थान पर ले जाते हैं। इससे उन के प्राण बच जाते हैं कि लेकिन द्रोपदी के पांचों पुत्र अश्वत्थामा के हाथों मारे जाते हैं। प्रभु सिमरण करने वालों से कई प्रकार के दुख कष्ट स्वयं ही दूर चले जाते हैं। कथा का रविवार को समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed