फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   reasi, culture, bawa dyal mandir, ramyana path

Jammu News: सुबह से शाम तक राम नाम से गूंजता रहा बावा दयाल मंदिर

Sun, 21 Jul 2024 03:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 21 Jul 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
reasi, culture, bawa dyal mandir, ramyana path
रामायण पाठ का आगाज, दिनभर भक्तिमय बना हर क्षेत्र का माहौल
विज्ञापन

श्री सनातन धर्म सभा में श्रीमद्भागवत कथा आज से
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। नगर के वार्ड 11 स्थित बावा लाल दयाल मंदिर में शनिवार को सावन माह के उपलक्ष्य में रामायण पाठ का आगाज हुआ। इस कारण पूरा क्षेत्र राम नाम से गूंजता रहा। इससे पूरा माहौल दिनभर भक्तिमय बना रहा।
लोगों ने मंदिरों में जा कर पूजा-अर्चना की और कथा सुनी। नगर के वार्ड 11 मोहल्ला मंडियां में स्थित बावा लाल दयाल मंदिर में शनिवार सुबह रामायण पाठ शुरू हुआ। पूजा कर लोगों ने बारी-बारी से शाम तक रामायण पाठ किया। रविवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सुबह 11 बजे रामायण पाठ का समापन होगा। इस दौरान श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, आप शंभू महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान राकेश शास्त्री ने कथा का वाचन कर संगत को प्रभु की महिमा से निहाल किया। कथा को सुनने के लिए काफी लोग पहुंचे थे। रविवार से श्री सनातन धर्म सभा में भी श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत होगी। यह कथा पूरा महीना जारी रहेगी। इसमें सूरज कौशल शास्त्री कथा का वाचन करेंगे। शनिवार को कथा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed