फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Reasi, Chinab River, Water Level Increased, Open gate of Salal Dam

Jammu News: बारिश से चिनाब दरिया उफान पर, नदी-नालों में जलस्तर बढ़ा

विज्ञापन
Reasi, Chinab River, Water Level Increased, Open gate of Salal Dam
रियासी।दरिया के जलस्तर में बढ़ोतरी पाई गई वहीं सलाल डैम में भी पानी उफान पर रहा।फोटो,संवाद। - फोटो : स्रोत हैलट
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। लगातार बारिश से दरिया चिनाब के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। दरिया का जलस्तर खतरे के निशान से थोड़ी नीचे देखा गया। आशंका है कि अगर बारिश इसी तरह से जारी रही तो अगले दो दिन में चिनाब दरिया का पानी खतरे के निशान से ऊपर जा सकता है।
मंगलवार को भी दरिया का पानी पूरे उफान पर रहा। आसपास के इलाकों में धुंध छाई रही। नेशनल हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट सलाल पावर स्टेशन व जिला प्रशासन की तरफ से दरिया किनारों पर नहीं जाने की चेतावनी जारी की गई है। ग्रामीणों को अपने माल मवेशी भी दरिया किनारे नहीं जाने देने की सलाह दी गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण मंगलवार को रियासी जिले में सभी शिक्षा संस्थान बंद रहे। जिला की तहसील भमाग के चौराकोट में पहाड़ी से मलबा गिरने से मार्ग एक घंटे के लिए बंद रहा। सियाड़ बाबा से डैमटॉप की तरफ जाने वाले मार्ग पर कई स्थानों पर पत्थर गिरे हैं।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की तरफ से भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले धरना दिया जाना था लेकिन बारिश के चलते इसे स्थगित कर दिया गया। प्रवक्ता अनिल वर्मा ने बताया कि दूरदराज इलाकों के कर्मचारियों के नहीं पहुंचने के कारण धरना स्थगित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed