फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Reasi, Agricultural Official Visit, Talk with Farmers

Jammu News: कृषि अधिकारियों ने प्रभावित फसलों का लिया जायजा

विज्ञापन
Reasi, Agricultural Official Visit, Talk with Farmers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। कृषि विभाग की एक टीम ने वीरवार को जोन चसाना में बारिश से प्रभावितों इलाकों का दौरा कर नष्ट हुई फसल का निरीक्षण किया। मुख्य कृषि अधिकारी के आदेश पर सब डिविजनल एग्रीकल्चर ऑफिसर दरमाड़ी और एग्रीकल्चर एक्सटेंशन अधिकारी चसाना ने अपनी टीम के साथ खेतों में जाकर फसल को देखा।
जिन किसानों की मक्की व अन्य प्रकार की फसल को नुकसान पहुंचा है उनसे मुलाकात की। इसके साथ ही बारिश से कितनी फसल नष्ट हुई है और कितने किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है इस की एक विस्तारपूर्वक रिपोर्ट को तैयार किया गया। किसानों के नामों की एक सूची को भी तैयार किया गया। वहीं किसानों ने नष्ट हुई फसल का मुआवजा देने की मांग कृषि विभाग के अधिकारियों से की।
विज्ञापन

जिला किसान तहरीक के प्रधान सोहन लाल शर्मा के अलावा सीपीआईएम नेता ओम प्रकाश शर्मा ने भी बारिश से हुए नुकसान की पूरी जांच कर तथा जिन किसानों का जिला के भीतर नुकसान हुआ है उन्हें तुरंत मुआवजा देने की मांग की। किसान नेताओं ने कहा कि किसानों को अपनी फसल के साथ ही घरों का भी नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed