फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Reasi Accident: Mini bus going from Shivkhori to Katra overturned 23 persons injured

Reasi Accident: शिवखोड़ी से कटड़ा जा रही मिनी बस पलटी, 23 घायल, दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु

Thu, 12 Jan 2023 01:00 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 12 Jan 2023 01:00 AM IST
सार

पौनी-रियासी मार्ग पर ठंडपानी के पास मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 24 यात्री घायल हो गए है। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी पौनी ले जाया गया है।

विज्ञापन
Reasi Accident: Mini bus going from Shivkhori to Katra overturned 23 persons injured
Reasi Accident - फोटो : संवाद

विस्तार

भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर शिवखोड़ी से कटड़ा की तरफ लौट रही मिनी बस के पौनी में पलटने से 23 श्रद्धालु घायल हुए हैं। यह हादसा रियासी-पौनी मार्ग पर ठंडापानी-धनुआ क्षेत्र के पास खाई की तरफ पलटने से हुआ है। सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के आगरा के हैं। प्राथमिक उपचार के बाद 14 घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को नौ बजे के करीब हादसा हुआ है। दुर्घटना में घायल हुए तेईस लोगों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार श्री माता वैष्णो देवी दर्शन के बाद मिनी बस (जेके14सी-9596) बुधवार को श्रद्धालुओं के एक जत्थे को ले कर शिवखोड़ी के लिए निकली थी। दोपहर बाद भक्तों ने शिवखोड़ी में भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर लौटते समय पौनी कस्बे को पार कर मिनी बस जब ठंडापानी क्षेत्र में पहुंची तो अनियंत्रित हो कर पचास फीट गहरी खाई की तरफ पलट गई। 
विज्ञापन


हल्की बारिश और कोहरा होने के कारण दुर्घटना हुई है। हादसे के बाद मिनी बस में सवार श्रद्धालुओं की चीख पुकार मच गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे वाहन रुक गए और पुलिस स्टेशन में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पौनी पहुंचाया, जहां पर सभी को उपचार दिया गया। चौदह घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लोग हुए घायल
वनिता यादव, विनीत कुमार, पिंकी, प्रेम शंकर, भागीरथ, युद्घवीर, रजनी देवी, माल्या चर्तुवेदी, मुनीश, उदय चर्तुवेदी, राहुल, आयान, दीपिका, प्रेमवती, राधिया निवासी के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed