{"_id":"6326a6659520ea65cb3b9849","slug":"reasi-accident-car-fell-into-gorge-mother-and-son-duo-killed-father-and-daughter-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Reasi Accident: रियासी में कार खाई में गिरी, मां और बेटे की मौत, बेटी-पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Reasi Accident: रियासी में कार खाई में गिरी, मां और बेटे की मौत, बेटी-पिता घायल
Sun, 18 Sep 2022 10:32 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 18 Sep 2022 10:32 AM IST
सार
रियासी में रविवार बड़ा हादसा हो गया है। इसमें एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
नागपुर में सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रियासी में रविवार सुबह एक कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई है, जबकि पिता और बेटी घायल हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, हादसा रियासी की माहोर तहसील के छज्जरु में हुआ। जहां एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में सकीना बेगम (42) और उनके बेटे इम्तियाज अहमद (20) की मौत हो गई। सकीना के पति अब्दुल मजीद और उनकी बेटी नजमीन कौसर (15) घायल हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
