{"_id":"6887da6b0e272a148606f6f7","slug":"reasi-abvp-protest-shewta-singh-sucide-case-reasi-news-c-202-1-sjam1001-125722-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: श्वेता की मौत पर भड़के एबीवीपी के सदस्यों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: श्वेता की मौत पर भड़के एबीवीपी के सदस्यों ने की नारेबाजी
विज्ञापन
रियासी।डिग्री कॉलेज के बाहर नारेबाजी करते हुए एबीवीपी के सदस्य।फोटो,संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। राजस्थान के उदयपुर में जम्मू (मूल रूप से डोडा) निवासी बेचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) की छात्रा श्वेता सिंह की मौत के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की रियासी इकाई के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नारेबाजी की।
माड़ी स्थित जनरल जोरावर सिंह मेमोरियल सिंह डिग्री कॉलेज के बाहर एबीवीपी के सदस्य इकट्ठा हुए और नारेबाजी करने लगे। उन्होंने कहा कि बीडीएस की छात्रा को पढ़ाई के दौरान वहां पर प्रताड़ित किया गया। प्रताड़ना इस कदर बढ़ गई कि एक भावी युवा डॉक्टर श्वेता को मजबूर होकर आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा। परिषद ने इस घटना में शामिल कॉलेज के अधिकारियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।
उन्होंने श्वेता की मौत की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई। चेतावनी दी कि अगर जांच में कोई कोताही बरती गई तो परिषद के सदस्य उदयपुर जाएंगे। परिषद के जिला संयोजक हर्ष देव सिंह व नगर मंत्री रमन दीप सिंह ने विद्यार्थियों का नेतृत्व करते हुए कहा कि अगर श्वेता की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में परिषद की ओर से सड़क पर उतरकर प्रदर्शनों का सिलसिला शुरू किया जाएगा।