{"_id":"65bc15fcbb610f2de9086944","slug":"reaction-on-budget-rspura-news-c-312-1-sjam1007-100750-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget 2024: विपक्षी नेता बोले- जनता को चुनावी लॉलीपॉप दिया, उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए लाया बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budget 2024: विपक्षी नेता बोले- जनता को चुनावी लॉलीपॉप दिया, उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए लाया बजट
Fri, 02 Feb 2024 12:24 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Updated Fri, 02 Feb 2024 12:24 PM IST
सार
कांग्रेस नेता जितेंद्र भगत ने कहा कि मनरेगा योजना के तहत 244 रुपये दिहाड़ी होने पर कैसे कार्य हो पाएगा। महंगाई आसमान छू रही है। ऐसे में 244 रुपये दिहाड़ी पर मजदूरी रखे जाने पर कौन मनरेगा योजना के तहत कार्य करेगा।
विज्ञापन
बजट सत्र- 2024
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए लोगों ने इसे चुनावी बजट बताया और कहा कि इससे आम आदमी को कोई राहत नहीं मिलेगी। मकापा नेता किशोर कुमार ने कहा कि अंतरिम बजट के बहाने मोदी सरकार ने जनता को चुनावी लॉलीपॉप’ थमा दिया है। यह बजट केवल सरकार के चहेते उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने वाला है। इसमें महंगाई और बेरोजगारी की ज्वलंत समस्याओं से निपटने का कोई खाका पेश नहीं किया गया है। दिन प्रतिदिन देश में बेरोजगारी में हो रही बढ़ोतरी को नियंत्रित करने के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
आप नेता ओम प्रकाश खजूरिया ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से बनाई योजनाएं जिस प्रकार कागजाें तक सीमित है। उसी प्रकार केंद्र सरकार के अंतरिम बजट पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी घोषणा पत्र की भी अनदेखी की है। देश में मंदी का दौर होने पर सबसे अधिक मार गरीब व मध्यमवर्गीय परिवार के लोगो को उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा योजना लागू करने पर ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया होने पर साइट बंद पड़ी होने पर लोग आवेदन नहीं कर पा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस नेता जितेंद्र भगत ने कहा कि मनरेगा योजना के तहत 244 रुपये दिहाड़ी होने पर कैसे कार्य हो पाएगा। महंगाई आसमान छू रही है। ऐसे में 244 रुपये दिहाड़ी पर मजदूरी रखे जाने पर कौन मनरेगा योजना के तहत कार्य करेगा। सरकार की ओर से बजट में रखी राशि खर्च नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि कम होने पर इसमें बढ़ोतरी की जानी चाहिए थी।
आशा वर्कर्स ने सराहा बजट, किसानों ने किया सौर ऊर्जा का स्वागत
केंद्र सरकार के अंतरिम बजट को आशा वर्कर्स ने सराहा और किसानों ने सौर ऊर्जा का स्वागत किया है। हालांकि बजट को लोक लुभावना नहीं माना जा रहा है। केंद्र सरकार ने आत्म विश्वास से भरा बजट पेश किया है।
महिला, किसान, स्टार्ट अप पर ध्यान दिया गया है। बजट को लेकर आशा वर्कर काफी खुश हैं। आशा वर्कर अंजु देवी, आशा वर्कर सुरेष्ठा संब्याल ने कहा कि पहले उन्हें आयुष्मान योजना के बाहर रखा गया था। इस बजट में उन्हें लाभ दिए जाने को कहा गया है। इससे क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के सभी लोगों को इसका लाभ मिलता है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की आशा वर्कर को नहीं मिल रहा था सांबा जिले में 300 आशा वर्कर इसका लाभ ले सकेंगे।
किसान ब्रिज कुमार, देस राज ने कहा कि बिजली की अघोषित कटौती के चलते किसानों को सिंचाई पानी से परेशान होना पड़ रहा है। किसानों को सोलर लाइट उपलव्ध होने से उन्हें राहत मिलेगी। वहीं नैनो यूरिया को बढ़ावा देने से किसानों के खर्च में भी कटौती होगी। सांबा जिले में 30 हजार किसान हैं, जिन्हें सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। वरिष्ठ नागरिक अंचल सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के जमाखाते में की गई बढ़ोतरी अच्छा कदम है। गैर सरकारी वेतन भोगी कर्मचारी भी बजट को लेकर खुश दिखे। राजेंद्र सिंह ने कहा कि इससे सेवानिवृति पर छुट्टी नकदी करण पर राहत मिलेगी।