फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   REACTION OF VILLAGERS OF LOC INDIA PAK

सीमा पर बसे गांव वालों ने कहा,‘युद्ध नहीं चाहते, पर धैर्य भी कितना रखें’

Sun, 02 Oct 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 02 Oct 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
REACTION OF VILLAGERS OF LOC INDIA PAK
border - फोटो : PTI
पीओके में आतंकी शिविर पर की गई कार्रवाई को लोगों ने सराहा है। लोगों का कहना है कि आए दिन पाकिस्तान की तरफ से आतंकियों की घुसपैठ करा कर माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया जाता है। अब उसे सबक सिखाना जरूरी हो गया है। पीओके में ऐसे और शिविरों पर कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन


सीमांत गांव सुचेतगढ़ के पूर्व सरपंच सवर्ण लाल भगत ने कहा कि पाकिस्तान को कड़ा जवाब देने का वक्त है। पीओके में की गई कार्रवाई सही कदम है। आतंकवाद पर काबू पाने का यही तरीका है। नंबरदार हवेली राम का कहना है कि पाकिस्तान हमेशा से ही बदनीयत रहा है। इस बार उसे कड़ा सबक देना चाहिए। 
विज्ञापन


सीमांत गांव पुराना आगरा चक्क के राम सिंह, डा. हरी सिंह का कहना है कि हम युद्ध नहीं चाहते, लेकिन धैर्य भी कितना रखें। इसलिए पड़ोसी देश को उसकी औकात बतानी ही होगी। गांव रायपुर सजदा के जोगिन्द्र सिंह हीर, प्रकाश चौधरी का कहना है कि सर्जिकल आपरेशन बहुत जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने जताई हालात पर चिंता, सीमा पर बीएसएफ अलर्ट

REACTION OF VILLAGERS OF LOC INDIA PAK
सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
गौरतलब है कि कल पीओके में भारतीय सेना की ओर से आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक करने के बाद जम्मू-कश्मीर से लगी सारी सीमाओं पर सेना और बीएसएफ को हाई एलर्ट पर रखा गया है ।

इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों से सारे गांवों को खाली करा लिया गया है और इलाके के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है ।  

वहीं रियासत की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर के सरहदी इलाके में तनाव बढ़ने पर चिंता जताई है। महबूबा ने कहा दोनों मुल्कों में टकराव बढ़ा तो यह किसी के भी हित में नहीं होगा। समय की जरूरत है कि तनाव को जल्द से जल्द कम करने के लिए फौरी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed