फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ravindra Raina elected unopposed BJP Jammu-Kashmir state president, to be crowned

जम्मू-कश्मीर: रवींद्र रैना निर्विरोध चुने गए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष, आज होगी ताजपोशी

Tue, 14 Jan 2020 07:39 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 14 Jan 2020 07:39 PM IST
सार

  • विपक्ष को करारा जवाब देने के लिए सुर्खियों में रहे हैं रैना
  • परिवारवाद को नहीं बढ़ाती भाजपा: रैना

विज्ञापन
Ravindra Raina elected unopposed BJP Jammu-Kashmir state president, to be crowned
नामांकन भरते रवींद्र रैना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को रवींद्र रैना को निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष चुन लिया गया। प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने वाले रैना एकमात्र उम्मीदवार रहे। दूसरी बार उनके हाथ में प्रदेश भाजपा की कमान दी गई है। उनका कार्यकाल 2020 से 2023 तक रहेगा। पार्टी मुख्यालय में बुधवार सुबह 11:30 बजे होने वाली बैठक के बाद नए प्रदेशाध्यक्ष की औपचारिक घोषणा की जाएगी। 

विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार तीन बजे तक नामांकन भरने का समय था। रवींद्र रैना ने पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों की मौजूदगी में इकलौता नामांकन भरा। इसके बाद पांच बजे नामांकन पत्र की जांच की गई, जिसमें रैना का नामांकन सही पाया गया। रैना पहले ही प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। संगठनात्मक चुनाव के प्रभारी सरदार वीरेंद्रजीत सिंह की मौजूदगी में रैना ने नामांकन भरने की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान स्टेट सह इंचार्ज संगनात्मक चुनाव मुनीश शर्मा, महासचिव (आर्ग.) अशोक कौल और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में होगी ताजपोशी
केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाए गए केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और तरुण चुग की मौजूदगी में बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रदेश स्तरीय नेताओं को भी बुलाया गया है। भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही नए प्रदेशाध्यक्ष अपनी टीम (प्रदेश पदाधिकारियों) को मनोनीत करने के लिए अधिकृत होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष को करारा जवाब देने के लिए सुर्खियों में रहे हैं रैना
रवींद्र रैना विपक्ष को करारा जवाब देने में हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। वह एक बेहतर प्रवक्ता की भूमिका भी निभाते रहे हैं।

परिवारवाद को नहीं बढ़ाती भाजपा : रैना

रवींद्र रैना ने कहा कि भाजपा का मजबूत लोकतांत्रिक इतिहास रहा है, जिसमें पार्टी की ओर से हर तीन साल बाद संगठनात्मक चुनाव करवाए जाते हैं। इसमें परिवारवाद को बढ़ावा नहीं देने के साथ खुले मैदान में चुनाव करवाए जाते हैं। भाजपा कार्यकर्ता धर्मजात से ऊपर उठकर समाज और पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में अपनी ड्यूटी को ईमानदारी से निभाएंगे। संगठनात्मक चुनाव के प्रभारी सरदार सिंह ने कहा कि बूथ, मंडल, जिला प्रधान पर सफल संगठनात्मक चुनाव के बाद प्रदेशाध्यक्ष चुनाव करवाया जा रहा है।

सभी जिला प्रधान, स्टेट काउंसिल सदस्य और पांच नेशनल काउंसिल सदस्य भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव में मतदान करते हैं। इससे पहले पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में रैना का नाम प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया गया।

इस दौरान प्रिया सेठी, राजेंद्र सिंह, बिल्लू राम, अनीता लंगेह, पूरन चंद, नंद किशोर, एचएस पम्मी, बीना देवी, नत्थाराम, जगदीश भगत, रीटा वर्मा, मुनीश कुमार खजूरिया, उर्वशी गुप्ता, अनिल मासूम, रेखा महाजन, विजय कुमार गुप्ता, अशोक चौधरी, अमर सिंह, केशव दत्त और नृसिंह दयाल ने रैना को समर्थन दिया। मौके पर कवींद्र गुप्ता, चंद्र प्रकाश गंगा, बाली भगत, शाम चौधरी, सुखनंदन, सत शर्मा, डा. डीके मन्याल, प्रिया सेठी आदि मौजूद रहे। पार्टी मुख्यालय में बुधवार दोपहर 12 बजे नए प्रदेशाध्यक्ष को सम्मानित किया जाएगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed