फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ravan dahan in jammu

ये वानर सेना करेगी राक्षसों का सफाया

Fri, 03 Oct 2014 12:41 PM IST
Updated Fri, 03 Oct 2014 12:41 PM IST
विज्ञापन
ravan dahan in jammu

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व की वीरवार को सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। शुक्रवार को परेड ग्राउंड सहित अन्य मैदानों पर कुंभकरण, मेघनाथ और रावण के पुतलों को दहन करके परंपरा को निभाया जाएगा।

विज्ञापन


इन पुतलों को जलाने के साथ ही आतिशबाजी का सुंदर नजारा देखते ही बनेगा। इस दौरान शोभा यात्राओं में प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान और वानर सेना लंका पर हमला बोलकर सीता माता से मिलेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले वानर सेना राक्षसों का सफाया करके प्रभु श्रीराम के जयघोष लगाएगी। इस बार बाढ़ त्रासदी के कारण घाटी और लेह में पुतले नहीं भेजे गए हैं। परेड ग्राउंड में वीरवार को पुतलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभाग में परेड ग्राउंड में सबसे विशाल पुतले स्थापित

ravan dahan in jammu

दशहरा के लिए रियासत भर के पुतलों का निर्माण गीता भवन जम्मू में किया गया। महीनों की मेहनत से दर्जनों छोटे-बड़े मेघनाद, कुंभकरण और रावण के पुतलों का निर्माण किया गया है। इन पुतलों का निर्माण करने में एक बड़ी भागीदारी मुस्लिम कारीगरों की रहती है।

दहन प्रक्रिया से पूर्व पुराने शहर के दीवान मंदिर से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान अपनी वानर सेना के साथ माता सीता को लंका से छुड़ाने के लिए निकलेंगे। शोभा यात्रा विभिन्न रूटों से होती हुई रघुनाथ मंदिर के रथ के साथ परेड ग्राउंड पहुंचेगी।

जहां मैदान के भीतर की तीन प्रक्रिया लेकर मेघनाद, कुंभकरण और रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। परेड के अलावा शहर के अन्य मैदानों पर भी इस परंपरा को निभाया जाएगा। सभी जगहों पर इन पुतलों को दहन करने से पहले विशेष आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

इसमें जमीन और हवा में होने वाली आतिशबाजी से लोगों का मनोरंजन किया जाएगा। दशहरा पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दशहरा के दौरान परेड के बाहर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed