{"_id":"5e9043ca8ebc3e78b623076f","slug":"ration-vitran156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों को राशन वितरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों को राशन वितरण करते हुए
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
संवाद न्यूज़ एजेंसी आर एस पुरा ब्लॉक आर एस पुरा की पंचायत गंडली के सरपंच सरदार गुरदीप सिंह सैनी की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रवासी मजदूर परिवारों में राशन वितरित किया गया! इस मौके पर जानकारी देते हुए सरपंच गुरदीप सिंह सैनी ने बताया कि पंचायत में रहने वाले प्रवासी मजदूर परिवारों के लिए प्रशासन द्वारा राशन उपलब्ध करवाया गया था और आज सामाजिक दूरी का पालन करते हुए इन परिवारों में राशन वितरित किया गया है! उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के दौरान कोई भी परिवार भूखा ना रहे इस बात को ध्यान में रखते हुए पंचायत द्वारा आने वाले दिनों में भी जरूरतमंद परिवारों में राशन वितरित किया जाएगा! वह इस मौके पर उन्होंने पंचायत के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों का पूरी तरह से पालन करें ताकि देश के क्रोना वायरस को खत्म किया जा सके! सरपंच ने कहा कि सभी लोग अपने आसपास साफ सफाई रखें और अपने घरों में ही सुरक्षित रहें! इस मौके पर नायब सरपंच प्यारेलाल, पंच पवन कुमार पंच सत्या देवी पंच अंजू बाला पंच प्रवीण कुमार, गुरदयाल सिंह, सोमनाथ, अमर सिंह चारक तथा चेयरमैन दर्शन सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद थेl वही एनआईएस सामुदायिक कोच के एक सदस्य ने पूर्व एमएलसी श्री विक्रम रंधावा के माध्यम से पीएम की देखभाल के लिए रुपयों का सात हजार पांच सौ का चेक दान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।