{"_id":"5e9af4f08ebc3e72c03cda6e","slug":"ration-distrubute-in-village193","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा मरालिया पंचायत राशन वितरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा मरालिया पंचायत राशन वितरित किया
राशन वितरित करते हुए पंच व अधिकारी
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
मीरा साहिब ।खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से पंचायत मरालिया गांव कृष्णा नगर के ग्रामीणों में सरपंच अंजू रानी की देखरेख में दो महीने का राशन वितरित किया गया! इस मौके पर सरपंच ने सरकार द्वारा उठाए गए कदम का स्वागत करते हुए कहा कि लोगों की मांग थी कि लॉकडाउन के कारण उन्हें राशन मिलना चाहिए जिसे विभाग द्वारा उपलब्ध करवाया गया l सरपंच अंजू रानी ने कहा कि विभाग से आग्रह किया गया है कि लोगों को निशुल्क राशन दिया जाना चाहिए ताकि उन्हें परेशानियों का सामना ना करना पड़े l वहीं इस मौके पर सरपंच ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह सरकार द्वारा जारी किए गए सभी नियमों का पूरी तरह से पालन करते हुए अपने घरों में ही रहें और अगर कोई बाहरी व्यक्ति पंचायत में आता है तो उसकी जानकारी तुरंत पंचायत के पंच को दें l पंच वरिंदर कुमार,पंच नीलम शर्मा पंच रुचि डोगरा, पंच मनमोहन कुमार ने कहा कि करोना वायरस से हमें एकजुट होकर लड़ना है और जब तक लड़ाई जारी रहेगी जब तक हमारा देश पूरी तरह से करोना मुक्त नहीं हो जाता l जे तभी ही संभव होगा जब हर गांव के लोग एकजुटता दिखाकर कोरोना वायरस को देश को मुक्त बनाए जाने के लिए लाकडॉन का पालन करें l इस मौके पर खाद आपूर्ति विभाग के अधिकारी देवराज शर्मा सहित अन्य कर्मी भी मौजूद थे l
विज्ञापन
Trending Videos
राशन प्राप्त करते हुए लोग
- फोटो : AMAR UJALA
राशन प्राप्त करते हुए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।