{"_id":"61b4f609eb9db402895cb0b5","slug":"rashtriya-lok-adalat-reasi-news-jmu24965038","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 1105 मामलों का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 1105 मामलों का निपटारा
विज्ञापन
रियासी में लगाई गई राष्ट्रीय लोक अदालत में केसों को निपटारा करते हुए प्रिंसिपल जिला व सेशन जज तथा
- फोटो : REASI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। जिला कोर्ट परिसर में शनिवार को लगाई गई राष्ट्रीय लोक अदालत में 1332 में से 1105 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। साथ ही 26 लाख 13 हजार चार सौ तीन रुपये जारी किए गए।
लोक अदालत में चार बेंच बनाई गई थीं, जिसमें कई प्रकार के मामले सामने आए। पहली बेंच में जिला प्रिंसिपल व सेशन जज और जिला लीगल सर्विसेज अथॉरिटी के चेयरमैन आर एन वातल, अथॉरिटी की सचिव रेखा कपूर निश्चल और अधिवक्ता विजय कुुमार शर्मा मौजूद रहे। वहीं, दूसरी बेंच की अध्यक्षता सीजेएम अदनान सईद ने की। उनके साथ अतिरिक्त विशेष मोबाइल जज आसिमा चौधरी और अधिवक्ता राजिंदर कुुमार शर्मा मौजूद रहे।
तीसरी बेंच में सब जज मनोज कुमार परिहार, मुंसिफ संदीप सेन और कटड़ा बार एसोसिएशन के प्रधान परवेश शर्मा उपस्थित रहे। चौथी बेंच के मुंसिफ माहौर महावीर सिंह, बार एसोसिएशन माहौर के प्रधान अधिवक्ता अब्दुल गनी भट्ट व अधिवक्ता एमडी सिंह ने लोगों के मामलों का निपटारा किया। लोक अदालत के लिए जिले के लोगों को एक महीना पहले ही सूचना दी गई थी। जिसके बाद रिकॉर्ड मामले लोक अदालत में निपटाए गए।