{"_id":"575fb88c4f1c1b784d11b657","slug":"rashid-threat-to-government-over-degree-college-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"'डिग्री कालेज नहीं खोला गया, तो मैं उत्तरी कश्मीर में पानी की सप्लाई बंद कर दूंगा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'डिग्री कालेज नहीं खोला गया, तो मैं उत्तरी कश्मीर में पानी की सप्लाई बंद कर दूंगा'
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 14 Jun 2016 02:43 PM IST
विज्ञापन
लंगेट से निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) के अध्यक्ष और लंगेट से निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद ने सोमवार को सरकार को धमकी देते हुए यहां तक कह दिया कि अगर मेरे क्षेत्र में डिग्री कालेज नहीं खोला गया, तो मैं उत्तरी कश्मीर के कई इलाकों की पानी की सप्लाई बंद कर दूंगा। इसके लिए उन्होंने सरकार को एक साल का अल्टीमेटम भी दिया।
विज्ञापन
दरअसल सोमवार को सदन में एजुकेशन सेक्टर पर अनुदान मांग की बहस में भाग लेते हुए इंजीनियर रशीद ने कहा कि मैंने कट-मोशन में यह पूछा था कि क्या मेरे क्षेत्र में डिग्री कॉलेज खोलने की कोई उम्मीद है, जिस पर सरकार की ओर से साफ़ इंकार करते हुए उसका जवाब दिया गया कि ऐसा कोई प्रपोजल नहीं है।
विज्ञापन
रशीद ने कहा कि जवाब में उनके आसपास के इलाकों में स्थापित डिग्री कालेजों का हवाला दिया गया है। कहा गया है कि बच्चे वहां जा सकते हैं। इस पर रशीद ने कहा कि क्यों न फिर बच्चों को पाक अधिकृत कश्मीर के मुज़फ्फ़राबाद भेजा जाए, वह भी नज़दीक ही है।
विज्ञापन
रशीद ने सदन में यह जानकारी दी कि उन्होंने 9वीं कक्षा में पढ़ते बेटे को संजीपुरा गवर्नमेंट स्कूल में डाला है। कहा कि यह औरों के लिए प्रेरणा बन सकती है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि लंगेट में एक ट्रस्ट है, जो करीब 650 बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करता है। लेकिन, इसके एक कार्यक्रम में छात्रों को सम्मानित किया गया, जिसमें शिक्षा मंत्री ने भाग नहीं लिया। इसके बाद ही सरकार द्वारा सुपर-50 शुरू किया गया।