{"_id":"64a48ca211da5977060d3434","slug":"rape-minor-case-jammu-news-c-10-jam1008-154316-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: पड़ोसी ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, डॉक्टरी जांच में चार महीने की गर्भवती निकली पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: पड़ोसी ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, डॉक्टरी जांच में चार महीने की गर्भवती निकली पीड़िता
Wed, 05 Jul 2023 11:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 11:07 AM IST
सार
गंग्याल थाने में नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यहां तक कि पीड़िता चार महीने की गर्भवती है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
जम्मू शहर के गंग्याल थाने में नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यहां तक कि पीड़िता चार महीने की गर्भवती है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायत के अनुसार बिहार के जय प्रकाश ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग को बहला फुसला कर दुष्कर्म किया। यहां तक कि पीड़िता को डरा धमका कर कई महीनों तक जबरन संबंध बनाता रहा।
विज्ञापन
मंगलवार को पीड़िता को पेट में दर्द होने पर जब डॉक्टर के पास ले जाया गया, तो पता चला कि वह चार माह से गर्भवती है। परिवार के लोगों ने उससे पूछताछ की तो जानकारी मिली कि आरोपी ने दुष्कर्म किया था। वह डर से बता नहीं पा रही थी। परिवार ने गंग्याल पुलिस थाने में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पीड़िता का मेडिकल भी कराया है।
विज्ञापन