फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rape

मासूम को बंधक बनाकर किरायेदार ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
rape
जम्मू। शहर के नानक नगर इलाके में एक किरायेदार ने मकान मालिक की नाबालिग बेटी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को बाड़ी ब्राह्मणा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दीपक कुमार निवासी हरीपुर, बहराइच (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। मौजूदा समय में वह नानक नगर में किराये पर रहता था।
विज्ञापन

मंगलवार को नानक नगर में दंपती किसी काम से बाहर गए थे और उनकी 12 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने कमरे में घुसकर व मासूम को बंधक बना कर दुष्कर्म किया। जब पीड़ित की मां घर पहुंची तो आरोपी को कमरे से बाहर निकलता देखा और बेटी से दुष्कर्म होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने पीड़ित मासूम का मेडिकल कराया है। वहीं, बुधवार को आरोपी दीपक कुमार को जम्मू से बाहर जाते हुए बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र से दबोच लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को रिमांड पर लिया है। सनद रहे कि दीपक कुमार जम्मू में एक निजी कंपनी में काम करता है और नानक नगर में वह किराये के कमरे में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed