फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ranji tropy between Assam and Jammu Kashmir team, shubham khajuriya completed century

रणजी ट्रॉफी: घरेलू मैदान पर शतक की ओर अग्रसर शुभम खजूरिया, जेएंडके ने बनाए दो विकेट पर 210 रन

Thu, 26 Dec 2019 06:52 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 26 Dec 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
Ranji tropy between Assam and Jammu Kashmir team, shubham khajuriya completed century
रणजी ट्रॉफी - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर ने घरेलू मैदान पर रणजी ट्रॉफी में असम के खिलाफ जारी मुकाबले में मेजबान जेएंडके ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 210 रन बना लिए हैं। खराब रोशनी के करण मैच के दूसरे दिन का खेल देरी से शुरू हुई। पहले पारी के एक विकेट पर 59 रन से आगे खेले हुए शुभम खजूरिया और सुर्यांश रैना के बीच 135 रन साझेदारी हुई। मैच के 44 ओवर में जेएंडके को सलामी बल्लेबाज सुर्यांश रैना (73) के रुप में दूसरा झटका लगा। घरेलू मैदान पर शुभम (87) शक्त की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन


जीजीएम साइंस कालेज मैदान खेल जा रहे चार दिवसीय मुकाबले में पहले दिन की तरह दूसरे दिन खराब रोशनी के कारण मैच देरी से शुरू हुआ। दूसरे दिन 59 रन से आगे खेलते हुए शुभम खजूरिया और सुर्यांश रैना ने सुलझी हुई बल्लेबाजी की। दोनों तेजी से रन बनने के साथ विकेट नहीं गिरना दिया। 27वें ओवर में जेएंडके ने 100 रन बना लिए था। चाय के बाद सुर्यांश रैना और शुभम ने अपना-अपना अर्द्धशतक पूरे किए। 
विज्ञापन


इसके बाद दोनों बल्लेबाजों ने अपने धैर्य और कौशल का प्रदर्शन करते हुए मेहमान गेंदबाजों को विकेट लेने को कोई मौका नहीं दिया। मैच के 47वें ओवर में सुर्यांश रैना (73) का विकेट गिरा। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे हिनान नजीर (13) ने शुभम खजूरिया के साथ खराब रोशनी के कारण मैच रोकने तक नाबाद 31 रन की साझेदारी कर ली थी। मैच में शुक्रवार को तीसरे दिन का खेल होगा। जेएंडके तेजी से रन बना मेहमान टीम को बल्लेबाजी का न्यौता देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गेंदबाजों पर नजर, दो मैच में मुदस्सर ने नाम 13 विकेट  
खराब रोशनी के कारण मैच के दो दिन सिर्फ 52 ओवर की ही खेल हो सका है। आज जेएंडके असम को बल्लेबाजी का न्यौता देगी। इसके बाद मेजबान के तेज गेंदबाजों पर सबकी नजर रहेगी। पिछले दो मुकाबले में मेजबान टीम के गेंदबाजों ने अपने दम पर मैच जीताएं है। अनुभवी गेंदबाज रामदयाल और परवेज रसूल की गैर मौजूदगी में युवा गेंदबाज उमर नजीर, मोहम्मद मुदस्सर पर बड़ी जिम्मेवारी होगी। उत्तराखंड के खिलाफ हुई पहले मुकाबले में उमर नजीर ने नौ जबकि महाराष्ट्र के खिलाफ दो विकेट लिए थे। वही मोहम्मद मुदस्सर ने उत्तराखंड के खिलाफ छह जबकि महाराष्ट्र के खिलाफ सात विकेट लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed