{"_id":"f7268b2b9970a39e195f789f032f8cee","slug":"ranji-trophy-mumbai-face-jammu-and-kashmir-in-first-ever-encounter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी में पहली बार मुंबई से भिड़ेगा जेएंडके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणजी में पहली बार मुंबई से भिड़ेगा जेएंडके
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 07 Dec 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणजी ट्राफी में पहली बार रियासत की टीम का मुकाबला मुंबई की चैंपियन टीम से होगा। रियासत की टीम के ग्रुप सी में से ग्रुप ए में शामिल हो जाने के चलते ऐसा संभव हो सका है। 80 साल के रणजी क्रिकेट के इतिहास में रविवार को मुंबई में होने वाले मैच में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन
पिछले साल चार मुकाबले अपने नाम कर ग्रुप सी से सीधा ग्रुप ए में जगह पाने के चलते जेएंडके की टीम इस बार रणजी में मुंबई के अलावा तमिलनाडु, बड़ौदा, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, बंगाल, रेलवे और मध्य प्रदेश से भी मुकाबला करेगी।
विज्ञापन
बीसीसीआई के अधीन वर्ष 1934 में उत्कृष्ट क्रिकेटर कुमार रंजीत सिंह के नाम पर रणजी ट्राफी को शुरू किया गया था। अब तक रणजी ट्राफी में मुंबई टीम सबसे ज्यादा 40 बार खिताब अपने नाम कर चुकी है। वर्ष 2013 की चैंपियन कर्नाटक टीम के नाम सात खिताब हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2013 में जम्मू-कश्मीर की टीम ने गोवा, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और केरल को पछाड़कर रियासत के क्रिकेट इतिहास में पहली बार क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था। उसे क्वार्टर फाइनल में पंजाब ने हरा दिया था।
पिछले साल के बेहतर प्रदर्शन के आधार पर इस बार रणजी में जेएंडके टीम ग्रुप सी से ऊपर चढ़कर सीधे ग्रुप ए में पहुंच गई है। रणजी के पहले मुकाबले में मुंबई के खिलाफ जेएंडके को कड़ी चुनौती मिलेगी।
मुंबई की टीम से हालांकि, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे जैसे चेहरे बाहर हैं, पर इसके बावजूद रियासती टीम की राह आसान नहीं होगी।