फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ranji match, jammu kashmir vs uttar pradesh

रणजी: कोहरे के चलते दोपहर बाद शुरू हुआ खेल

Sun, 28 Dec 2014 08:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 28 Dec 2014 08:09 PM IST
विज्ञापन
ranji match, jammu kashmir vs uttar pradesh

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे की मार रणजी ट्राफी के मुकाबले पर भी पड़ रही है। रविवार को कानपुर में अपने चौथे मुकाबले में उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैदान में उतरे जेएंडके के खिलाडि़यों को कोहरे का सामना करना पड़ा। घना कोहरा रहने के कारण पहले दिन सिर्फ 29 ओवर ही डाले जा सके। एक दिन में अमूमन 90 ओवर डाले जाते हैं। इसमें उत्तर प्रदेश ने बिना कोई विकेट गंवाए 113 रन जुटा लिए थे।

विज्ञापन


मौसम खराब रहने से दोपहर बाद ही मुकाबले को शुरू करवाया जा सका। अगर अगले तीन दिन भी मौसम का मिजाज ऐसा रहता है तो मुकाबले के ड्रा होने की संभावना रहेगी। उल्लेखनीय है कि कानपुर में इससे पूर्व मुंबई और उत्तर प्रदेश के बीच खेला गया रणजी मुकाबला भी खराब मौसम से प्रभावित हुआ है। रविवार को घना कोहरा पड़ने से दोपहर बाद ही जेएंडके और उत्तर प्रदेश के बीच मुकाबला शुरू करवाया जा सका।
विज्ञापन


इसमें उत्तर प्रदेश ने 29 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 113 रन जुटा लिए थे। इसमें सलामी बल्लेबाज तन्मय श्रीवास्तव ने 87 गेंदों पर 56 और आकाश वर्मा 87 गेंदों पर 55 रन से पिच पर टिके हुए हैं। जेएंडके की ओर से समिउल्लाह बेग ने दस ओवर में 53 रन, रामदयाल को 12 ओवर में 40 रन और परवेज रसूल को सात ओवर में 18 रन देकर कोई सफलता नहीं मिली थी। जेएंडके अपने पहले तीन मुकाबलों में नौ अंकों के साथ ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के बाद जेएंडके को अन्य चार मुकाबलों में 5 जनवरी को हुबली में कर्नाटक, 13 जनवरी को कोलकाता में बंगाल, 21 जनवरी को रेलवे और 29 जनवरी को ग्वालियर में मध्य प्रदेश के खिलाफ मुकाबला खेलना है। देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम के मिजाज को देखते हुए रणजी मुकाबले प्रभावित हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed