फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ramlila

इस बार रामलीला के आयोजन के आसार कम

विज्ञापन
ramlila
जम्मू। कोरोना के मद्देनजर इस बार नवरात्र में रामलीला के आयोजन की संभावनाएं कम हैं। मंचन करने वाली संस्थाओं ने अभी तक रिहर्सल ही शुरू नहीं की है। वहीं दशहरे के लिए पुतले बनाने का काम भी शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

पंजतीर्थी के दीवान मंदिर और बिल्लू मंदिर में रामलीला का मंचन किया जाता है। यहां नवरात्र शुरू होने से एक महीने पहले ही रिहर्सल शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार सन्नाटा छाया हुआ है। सनातन धर्म नाटक समाज दीवान मंदिर के निदेशक सतपाल ने कहा कि इस बार आयोजन को लेकर संशय है। ऑनलाइन प्रसारण की योजना पर विचार है लेकिन इसकी संभावना भी कम है।
विज्ञापन

प्रशासन फैसला नहीं ले पा रहा
श्री लक्ष्मी नारायण नारायण मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष गुलचैन सिंह चाढ़क ने कहा कि हमने कई बार उपायुक्त से दशहरे की अनुमति को लेकर बात करने की कोशिश की लेकिन वह हर बार बैठक करने का आश्वासन देती हैं। नवरात्र को बहुत ही कम दिन बचे हैं, प्रशासन कोई फैसला ही नहीं ले पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
पुतले बनाने वाले कारीगर भी नहीं पहुंचे
दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले बनाने वाले कारीगर भी इस बार जम्मू नहीं आए हैं। मेरठ के कारीगर मोहम्मद रिहान की टीम गीता भवन में पुतले बनाने का काम करती थी। रिहान ने कहा कि इस बार हमें नहीं बुलाया गया है। आयोजकों का कहना कि प्रशासन से दशहरे की अनुमति नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed