फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ramleela in Jammu: New artists will stage in 161 year old Diwan temple Ramlila

Jammu: 161 साल पुरानी दीवान मंदिर रामलीला में नए कलाकार करेंगे मंचन, तीस साल बाद नजर आएंगे नए राम

Mon, 19 Sep 2022 11:52 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 19 Sep 2022 11:52 AM IST
सार

इस बार राम लीला में 27 साल तक लक्ष्मण का पात्र निभाने वाले संजीव केरनी अब रावण बनेंगे। 30 साल तक राम का किरदार करने वाले रवि शर्मा की जगह अब विजय शर्मा कला का प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
ramleela in Jammu: New artists will stage in 161 year old Diwan temple Ramlila
Ramleela in Jammu - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू के पुराने शहर स्थित दीवान मंदिर में होने वाली ऐतिहासिक रामलीला में 30 साल बाद राम और 27 साल बाद लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले पात्रों को बदला गया है। 161 साल पुरानी रामलीला में इस बार नए कलाकार अपने अभिनय का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। इस बार भगवान राम का किरदार विजय शर्मा, लक्ष्मण का साहिल गुप्ता, रावण का संजीव केरी और माता सीता का पात्र संजना निभाएंगी।

विज्ञापन


सनातन धर्म नाटक समाज की ओर से दीवान मंदिर में हर वर्ष नवरात्र पर रामलीला का मंचन किया जाता है। इस बार राम लीला में 27 साल तक लक्ष्मण का पात्र निभाने वाले संजीव केरनी अब रावण जबकि विष्णु का किरदार निभाने वाले साहिल गुप्ता अब लक्ष्मण बनेंगे। 30 साल तक राम का किरदार करने वाले रवि शर्मा की जगह अब विजय शर्मा कला का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


आठ साल बाद सीता का पात्र भी बदला गया है। 20 साल तक बाली, सुग्रीव बनने वाले राज कुमार अब हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। सनातन धर्मा नाटक समाज द्वारा आयोजित रामलीला में पात्रों का चयन काफी सोच समझ कर किया जाता है। सभा के सचिव सतपाल ने कहा कि नए कलाकारों को मंच देने के लिए किरदार बदले हैं। इस बार 26 सितंबर से प्रतिदिन रामलीला का मंचन किया जाएगा। अभ्यास जारी है और कलाकार तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म अभिनेता ओम प्रकाश बने थी मां सीता

दिवंगत अभिनेता ओम प्रकाश, केएल सहगल, गोविंद राम, विशेश्वर शर्मा जैसे नामी अभिनेता दीवान मंदिर में होने वाली रामलीला में काम कर चुके हैं। अभिनेता ओम प्रकाश रामलीला में मां सीता का किरदार निभाते थे। रामलीला में काम करने के बाद ही उन्हें बॉलीवुड में काम करने का मौका मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed