फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ramleela, divan temple

Jammu News: सीता हरण के बाद जगह नहीं देने पर सागर ने मांगी क्षमा, सेतु बनाकर लंका पहुंचे श्रीराम

विज्ञापन
ramleela, divan temple
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जम्मू। दीवान मंदिर में रामलीला संपन्न हो गई। महानवमी पर वेदवती-रावण संवाद, सीता हरण, रामसेतु, अगंद-रावण संवाद का मंचन किया गया। पर्दा उठते ही प्रभु राम माता अहिल्या का उद्धार कर पति के श्राप से मुक्त करते हैं जो इंद्रदेव के छल के कारण मिला था। इसी बीच रावण वेदवती को जंगल में अकेली पाकर सुंदरता का बखान करता है। वेदवती बार-बार चेतावनी देती हैं, लेकिन रावण नहीं मानता। वह सती वेदवती का गला पकड़ लेता है। इस पर वेदवती हुंकार भरती हैं और श्राप देती है कि अगले जन्म में वे उसकी मृत्यु का कारण बनेंगी। वहीं, सीताहरण देखकर दर्शक भावुक हो गए। स्वर्ण मृग को पाने की बात माता सीता प्रभु राम से करती हैं। मगर मृग असल में एक राक्षस होता है। मायावी आवाज को सुन कर सीता मां लक्ष्मण को प्रभु की रक्षा में भेज देती हैं। इसी दौरान रावण मां सीता को ले जाता है।

इसके बाद सागर पर रामसेतु का निर्माण किया जाता है। यह देखकर जय सियाराम से पंडाल गूंजने लगता है। जब सागर प्रभु को जाने के लिए जगह नहीं देता तब राम जी ब्रह्म अस्त्र चला कर सागर को सुखाने लगते हैं। इस पर सागर भगवान से क्षमा मांगते हैं और कहते हैं कि नल नील को वरदान है कि उनके द्वारा फेंकी कोई भी चीज पानी में नहीं डूबती इसलिए आप उनसे कह कर पत्थर फेंके, फिर सेतु का निर्माण किया जाता है। लंका में पहुंचते ही प्रभु अंगद को रावण से पास भेजते हैं और लंकापति उनका उपहास उड़ाता है। यहीं पर संवाद खत्म हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed