फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ramban accedent jammu kashmir

रामबन में वाहन खाई में गिरा, तीन की मौत, 12 घायल

विज्ञापन
ramban accedent jammu kashmir
जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में हुए हादसे के घायलों को बाहर निकालते सैन्य कर्मी।
रामबन। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर बुधवार को फिर हादसा हो गया। चंद्रकोट में टेंपो ट्रेवलर पानी से भरी खाई में गिर गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 12 गंभीर रूप से घायल हो गए। छह घायलों को जीएमसी, जम्मू रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही जम्मू कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, सीआरपीएफ की 84 बटालियन, रामबन सिविल क्यूआरटी और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर घायलों को जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद छह घायलों को जीएमसी, जम्मू रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि वाहन यात्रियों को जम्मू से बनिहाल लेकर जा रहा था। बनिहाल रेलवे स्टेशन से इन सभी को ट्रेन से घाटी में जाना था।
विज्ञापन

हादसे में मारे गए व्यक्तियों की पहचान वाहन चालक मोहम्मद खलील पुत्र अब्दुल खलील निवासी होचक पोगल और संजय कुमार पुत्र रोमेश कुमार निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। एक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घायलों की पहचान प्रेम यादव पुत्र प्रशाद यादव निवासी बिहार, संदीप सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी गंगानगर (राजस्थान), वज़ीर पुत्र राम भगत निवासी हरियाणा, अकरम कोली पुत्र अब्दुल हक निवासी बनतालाब (जम्मू), सुखदेव सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी विजयनगर (राजस्थान), जाकिर मियां पुत्र वकील मियां निवासी बिहार, मोहम्मद आलम पुत्र जुमनिया निवासी बिहार, अंसारुल हक पुत्र इतु मियां निवासी बिहार ,बलविशवर राम पुत्र बुच्चा राम निवासी बिहार, उबेद पुत्र फारूक भट निवासी पटन कश्मीर, शंकर यादव पुत्र प्रसाद यादव निवासी बिहार और वरिंद्र कुमार पुत्र बुआ दत्ता निवासी जम्मू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed