{"_id":"580239244f1c1b210328e69b","slug":"ram-vilas-paswan-on-a-visit-to-jammu-and-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने कहा, 'कश्मीर के हालात से निपटे सेना और सरकार '","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने कहा, 'कश्मीर के हालात से निपटे सेना और सरकार '
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 15 Oct 2016 07:47 PM IST
विज्ञापन
ram vilas paswan
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद कश्मीर में बिगड़े हालात की मुख्य वजह है। ऐसे में सेना और सरकार को ही हालात से निपटना चाहिए।
मामले में सियासी नेताओं को ज्यादा बयानबाजी से परहेज करना चाहिए। केंद्रीय उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं जन वितरण मंत्री राम विलास पासवान ने जम्मू में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कश्मीर मसले पर पूछे सवाल पर यह जवाब दिया।
पासवान ने कहा कि किसी भी हितधारक से बातचीत भारतीय संविधान के दायरे में ही हो सकती है। जो संविधान को ही नहीं मानते, उनसे बातचीत का क्या लाभ। पासवान ने सर्जिकल स्ट्राइक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरा श्रेय दिया।

'सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय प्रधानमंत्री को देने में क्या बुराई'?
राम विलास पासवान
- फोटो : amar ujala
पासवान ने कहा, 1965 के युद्ध में जीत का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और 1971 के युद्ध की सफलता का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दिया जाता है तो सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देने में क्या बुराई है।
उन्होंने कहा कि हुर्रियत के कुछ नेताओं से सर्वदलीय संसदीय समिति के कुछ सदस्यों ने मिलने का प्रयास किया था। क्या हासिल हुआ सब जानते हैं। स्कूल बंद करके और बाजार बंद करके लोगों की समस्याओं को बढ़ाने का काम कर रहे लोग जनता के हितैषी नहीं हो सकते।
समान नागरिक संहिता पर पूछे सवाल पर पासवान ने कहा कि इस मामले में राष्ट्र में चर्चा जारी है। जब प्रधानमंत्री मोदी कुछ नहीं बोल रहे तो हम कैसे बोल सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत के समक्ष पाकिस्तान की कोई हैसियत नहीं है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति सफल रही है और पाकिस्तान अलग-थलग पड़ चुका है। गोवा में हो रहा ब्रिक्स सम्मेलन भारत की सफलता को दर्शाता है। पासवान ने कहा कि आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करने से देश भर में दो करोड़ 72 लाख फर्जी राशन कार्डों को निरस्त किया गया है और इससे देश को काफी लाभ हुआ है।