फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ram mandir will be built in ayodhya after lok sabha elections: Vishwa hindu parishad

लोकसभा चुनाव के बाद होगा राम मंदिर का निर्माण: विहिप

Mon, 04 Mar 2019 12:33 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 04 Mar 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
ram mandir will be built in ayodhya after lok sabha elections: Vishwa hindu parishad
विश्व हिंदू परिषद
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट आलोक कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण शुरू होगा। इस संबंध में संत फैसला ले चुके हैं और विहिप संतों के फैसले का सम्मान करती है। 
विज्ञापन


जम्मू में विहिप की प्रांत बैठक में हिस्सा लेने आए आलोक कुमार ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश में वर्तमान में लोकसभा चुनाव की तैयारी जोरशोर से चल रही है। ऐसे में संत चाहते हैं कि लोकसभा चुनाव के बाद मंदिर का निर्माण प्रारंभ हो। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले के बाद जम्मू में पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वालों के विरोध में भारत माता की जय कहने वाले राष्ट्र भक्तों पर पुलिस की कार्रवाई ठीक नहीं हैं और इस संबंध में विहिप से मिलकर विरोध जताएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विहिप के प्रांत अध्यक्ष लीलाकरण शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि जम्मू में युवाओं को पुलिस पकड़ रही हैं और उन पर ऐसी धाराएं लगाई जा रही हैं जिनपर जमानत भी नहीं मिलती। विहिप इसका कड़ा विरोध करती है और पुलिस प्रशासन को चेतावनी देती है कि वह राष्ट्र भक्तों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई न करें। उन्होंने राज्यपाल से अपील की है कि वह इस मामले का कड़ा संज्ञान ले। 


शिक्षण संस्थानों के करीब शराब की दुकानें नहीं खुलने देंगे
विहिप के प्रांत अध्यक्ष लीलाकरण शर्मा ने कहा कि राज्यपाल शासन के शिक्षण संस्थानों से कुछ दूरी पर शराब की दुकानों के खोलने को मंजूरी देने के फैसले को पूरी तरह से गलत ठहराते हुए इसे तत्काल वापिस लिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा विहिप ऐसा नहीं होने देगी। लीलाकरण शर्मा ने कहा कश्मीर में तो शराब की दुकानें न के बराबर हैं और सरकार राजस्व कमाने के चक्कर में जम्मू में शराब खाना बना रही है। विहिप इसका कड़ा विरोध करेगी और शिक्षण संस्थानों के करीब दुकानों को नहीं खुलने दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed