फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ram madhav took brief from bjp leaders for preparation of amit shah rally in jammu and elections

जानिए क्यों बोले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव, जम्मू-कश्मीर में दिख रहे ज्यादा भूत...

Wed, 13 Feb 2019 01:22 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 13 Feb 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
ram madhav took brief from bjp leaders for preparation of amit shah rally in jammu and elections
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना की मौजूदगी में पार्टी के प्रमुख नेताओं से बैठक कर लोकसभा चुनाव की तैयारी पर फीड बैक लिया। उन्होंने प्रदेश नेताओं को हिदायत दी कि राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा की ओर से शुरू किए गए कार्यक्रम प्रदेश में भी जोरशोर से चलाए जाएं।
विज्ञापन

 
राम माधव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 24 फरवरी को जम्मू दौरे की तैयारियों का भी जायजा लिया। रैना और महासचिव संगठन अशोक कौल ने प्रदेश में चुनाव तैयारियों बारे जानकारी दी। इस दौरान 12 फरवरी से दो मार्च तक चलने वाले अपना परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम के लिए राज्य में की गई तैयारियों पर भी चर्चा हुई। 
विज्ञापन


राम माधव और खन्ना के अलावा प्रदेश नेताओं ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा के बेटे के विवाह के प्रीति भोज में हिस्सा लिया और वर बधु को आशीर्वाद दिया। राम माधव शाम को नई दिल्ली लौट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राम माधव बोले- राज्य में भूत ज्यादा दिख रहे
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने राज्य में अपना परिवार भाजपा परिवार अभियान का आगाज पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता के आवास पर करने के दौरान चुटकी लेते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में भूत ज्यादा दिख रहे हैं। कार्यक्रम में गूंजी कार्यकर्ताओं व नेताओं की हंसी के बीच राम माधव ने कहा उनका मतलब भूतपूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों से है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed