{"_id":"57ec056d4f1c1b073d575fb0","slug":"ram-madhav-statement-on-bjp-pdp-alliance","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में पीडीपी-भाजपा गठबंधन सही दिशा में: राम माधव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में पीडीपी-भाजपा गठबंधन सही दिशा में: राम माधव
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 28 Sep 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा है कि वैचारिक मतभेदों के बावजूद जम्मू कश्मीर में पीडीपी-भाजपा गठबंधन सही दिशा में आगे बढ़ रही है।
बुधवार को जम्मू में प्रदेश पदाधिकारियों से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना की मौजूदगी में छह घंटे तक लंबी बैठक के दौरान राम माधव ने कहा कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के लिए यह संतोष की बात है कि दोनों पार्टियां जनता से किए वादों को पूरा करने में जुटी हुई हैं।
उन्होंने भाजपा नेताओं से कहा कि वह स्वच्छ शासन और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन को सुनिश्चित करें व रियासत में राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ राष्ट्रवादी ताकतों को मजबूती प्रदान करें।

तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे अमित शाह
सत शर्मा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैंं
- फोटो : Amar Ujala
बैठक के बाद प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देशानुसार रियासत में भाजपा में 19 विभागों को सक्रिय करने और दस परियोजनाओं पर काम हो, इसमें जुट जाने को राष्ट्रीय नेताओं से हिदायत मिली।
उन्होंने कहा पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी असल में दो दिनों की रहती है। इसी सिलसिले पहले दिन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना और राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने पार्टी पदाधिकारियों से बैठक की।
दूसरे दिन उधमपुर में प्रदेश कार्यकारिणी होगी, जिसमें राजनीतिक प्रस्ताव सहित रियासत की स्थिति और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होगी। महासचिव अशोक कौल, लोकसभा सांसद जुगल किशोर शर्मा के लिए मोर्चा प्रभारी मुनीश शर्मा, मोर्चा प्रधान, जिला अध्यक्ष व जिला प्रभारी भी बैठक में मौजूद रहे।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा के अनुसार नवंबर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जम्मू कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर आ सकते हैं।