फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ram madhav said without bjp support goverment cannot form in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर में भाजपा के बिना नहीं बनेगी कोई सरकार: राम माधव

Tue, 12 Feb 2019 05:42 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 12 Feb 2019 05:42 PM IST
सार

  • बोले कश्मीर में हिंदोस्तान के साथ खड़े दल की जीत होगी
  • कहा लोकसभा चुनाव में राज्य में तीन से ज्यादा सीटें जीतेगी भाजपा

विज्ञापन
ram madhav said without bjp support goverment cannot form in jammu kashmir
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा हैं कि जम्मू कश्मीर में भाजपा के बिना कोई सरकार नहीं बनेगी। गत विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 25 सीटें जीती थीं। इस बार और मजबूत होकर भाजपा उभरेगी। कश्मीर में भी हिंदोस्तान के साथ खड़े दल की जीत होगी।
विज्ञापन


पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता के आवास पर पार्टी का झंडा फहराकर मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान का राज्य में आगाज करने करने के उपरांत राम माधव ने कहा कि राज्य में लोकसभा के साथ साथ विधानसभा के चुनाव भी होने है। चुनाव आगे पीछे हो सकते है। लेकिन भाजपा के बिना जम्मू कश्मीर में कोई सरकार नहीं बनेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कश्मीरी दलों में पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस राज्य में कांग्रेस के साथ मिलकर तथाकथित महा मिलावट करने की तैयारी कर चुके है। लेकिन कश्मीर में भी हिंदोस्तान के साथ खड़े दल की जीत होगी। जम्मू संभाग में भाजपा के अलावा कोई दल ही नहीं है। भाजपा ही जम्मू के लोगों की सच्ची हितैषी हैं और उनका हित सुरक्षित रख सकती है। विजयपुर की महा रैली से साफ हो गया हैं कि जम्मू की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा लद्दाख में भी गत लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह में भी भाजपा ने जीत दर्ज कर काउंसिल का गठन किया। राष्ट्रपति शासन में भी भाजपा ने लद्दाख को अलग संभाग का दर्जा दिलाने में कामयाबी हासिल कर जन आकांक्षाओं को पूरा किया है। इससे लेह और कारगिल जिलों का तेज गति से विकास होगा।

पीडीपी और नेकां पर निशाना साधते हुए राम माधव ने कहा सत्ता में होने पर इधर की और सत्ता से बाहर होने पर उधर की बातें करने वाले दलों को जनता सबक सिखाएगी। लोकसभा चुनाव में जनता मोदी जी के साथ खड़ी रहेगी ऐसा पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा हालही में हुए स्थानीय निकाय व पंचायत चुनाव में प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना की अगुवाई में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की। उम्मीद हैं कि आगामी चुनाव में भी यहीं सिलसिला जारी रहेगा।

प्रधानमंत्री मोदी के विजय रथ को रोकने के लिए विपक्षी दल विफल प्रयास करने में लगे है। देश को प्रधानमंत्री मोदी ही स्थायी और सक्षम सरकार दे सकते है। मोदी नहीं तो कौन यह सोचकर ही डर लगता है। अगर ऐसा हुआ देश में अस्थिरता और अराजकता की स्थिति पैदा होगी।

भाजपा का बनेगा मुख्यमंत्री: रैना

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि जम्मू कश्मीर में अगला मुख्यमंत्री भाजपा से बनेगा। उन्होंने कहा मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान 12 फरवरी से शुरू होकर दो मार्च तक चलेगा। वहीं इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव से भी बेहतर प्रदर्शन भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में करेगी और तीन से ज्यादा सीटों पर जम्मू कश्मीर में कब्जा जमाएगी। इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, जिला अध्यक्ष बलदेव सिंह बलोरिया, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रेखा महाजन समेत कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed