फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ram Jethmalani statement on kashmir issue, kashmir committee statement by Ram Jethmalani

यादों के झरोखे से राम जेठमलानी- जब तक मैं जिंदा हूं, जिंदा रहेगी कश्मीर कमेटी

Sun, 08 Sep 2019 06:33 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 08 Sep 2019 06:33 PM IST
सार

  • कश्मीर मामला सुलझाने के लिए हमेशा से करते रहे कोशिश
  • 2002 में बनी कश्मीर कमेटी के अध्यक्ष रहे जेठमलानी

विज्ञापन
Ram Jethmalani statement on kashmir issue, kashmir committee statement by Ram Jethmalani
राम जेठमलानी (फाइल फोटो)

विस्तार

भारतीय राजनीति और वकालत में महारथ हासिल करने वाले राम जेठमलानी को कश्मीर से हमेशा लगाव रहा है। 2002 में अलगाववादियों से बातचीत करने के लिए एक कमेटी बनी थी, जिसके अध्यक्ष राम जेठमलानी थे। हालांकि यह कमेटी अधिकारिक तौर पर नहीं थी। जेठमलानी हमेशा चाहते थे कि कश्मीर मसला हल हो। 2014 में कश्मीर पहुंचे जेठमलानी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि जब तक मैं जिंदा हूं, तब तक कश्मीर कमेटी जिंदा रहेगी। 
विज्ञापन


दरअसल, 2002 में कश्मीर में अलगाववादियों से बात करने के लिए कश्मीर कमेटी बनाई थी, जिसका गठन जेठमलानी ने खुद किया था। इस कमेटी में रिटायर आईएफएस अफसर विनोद ग्रोवर, वरिष्ठ वकील अशोक भान, फाली नरीमन, शांति भूषण, टाइम्स आफ इंडिया के एडिटर दिलीप पडगांवकर और एशियन एज के एडिटर एम जे अकबर भी थे। तब जम्मू कश्मीर में चुनाव होने थे। 
विज्ञापन


जेठमलानी कश्मीर आए और उन्होंने शब्बीर शाह से मुलाकात करनी चाही। जेठमलानी ने कहा था कि वह किसी की वकालत करने नहीं आए। वह तो चाहते हैं कि कश्मीर मसला हल हो, लेकिन इसके लिए बातचीत होनी चाहिए। तब कमेटी ने शब्बीर शाह सहित कई कश्मीरी नेताओं से बातचीत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में भी लोगों से बातचीत की और इसकी रिपोर्ट केंद्र को सौंपी। इसके बाद जब 2014 में जेठमलानी कश्मीर दौरे पर आए थे तो पत्रकारों ने उन्हें कमेटी के बारे में पूछा था। तब जेठमलानी ने कहा था कि जब तक वह जिंदा हैं, कश्मीर कमेटी जिंदा रहेगी। वह भाजपा की तरफ कश्मीर में नहीं आए। न ही चुनाव को लेकर आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed