फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rally in Bann School Kathua

Jammu News: विद्यार्थियाें ने निकाली नशा विरोधी जागरूकता रैली

Thu, 05 Jun 2025 01:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 05 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Rally in Bann School Kathua
कठुआ। सरकारी हाईस्कूल बन्न में बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें समाज में लगातार बढ़ती जा रही नशे की समस्या से युवा पीढ़ी को बचाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणाम बताए गए। इस बुराई से निपटने में विद्यार्थियों की भूमिका बताई गई। स्कूल परिसर से प्रधानाचार्य सुषमा थापा के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन

इसमें शामिल विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पोस्टरों, बैनरों और नारों के माध्यम से लोगों को नशामुक्ति के लिए जागरूक किया। उन्होंने गांव के लोगों को नशे की लत के कारण होने वाले सामाजिक, आर्थिक और शारीरिक नुकसान बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे सेवानिवृत्त जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी मास्टर शिवानंदन ने विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसी प्रवृत्तियों से बचने के खेलों को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नशा करने वाला व्यक्ति मानसिक, शारीरिक और सामाजिक स्तर पर कई तरह के नुकसान का सामना करता है।
नशे के कारण उसे ऐसी अनचाही और खतरनाक स्थितियों का सामना करना पड़ता है। प्रधानाचार्य सुषमा थापा ने युवाओं को सकारात्मक सोच अपनाने और नशे से बचने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि नशा गंभीर सामाजिक समस्या है, जिसका समाधान जागरूकता और सही दिशा-निर्देशन से ही संभव है। शपथ समारोह में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed