फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rajouri: Suspects knocked down gate of VDC member house ran away after firing

राजोरी: संदिग्धों ने वीडीसी सदस्य के घर का गेट खटखटाया, हवाई फायरिंग पर भागे, तलाशी अभियान जारी

Thu, 28 Dec 2023 01:40 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 28 Dec 2023 01:40 PM IST
सार

वीडीसी सदस्य ने बताया कि वह परिवार समेत घर में सो रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे संदिग्ध लोगों ने उनके घर के मुख्य गेट को जो-जोर से खटखटाया।

विज्ञापन
Rajouri: Suspects knocked down gate of VDC member house ran away after firing
पुंछ में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबल - फोटो : संवाद

विस्तार

राजोरी के कोटरंका के पीडी गांव में गुरुवार-बुधवार रात संदिग्ध लोगों ने विलेज डिफेंस कमेटी (वीडीसी) सदस्य के घर का गेट तोड़ने की कोशिश की। वीडीसी सदस्य की ओर से हवा में फायरिंग किए जाने पर गेट पर खड़े लोग भाग गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


वीडीसी सदस्य सचिन सिंह ने बताया कि वह परिवार समेत घर में सो रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे संदिग्ध लोगों ने उनके घर के मुख्य गेट को जो-जोर से खटखटाया। गेट को तोड़ने की भी कोशिश की गई। उन्होंने हवा में हवाई फायरिंग की। इसके बाद गेट से तोड़-फोड़ कर रहे संदिग्ध लोग भाग गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घटना के बाद तुरंत पुलिस चौकी पीडी को सूचना दी, लेकिन साढ़े 10 बजे तक कोई पुलिस कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा था। वहीं, घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajouri: Suspects knocked down gate of VDC member house ran away after firing
तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबल - फोटो : संवाद

तलाशी अभियान आठवें दिन भी जारी

पुंछ और राजोरी जिले के जंगली इलाकों में छिपे आतंकवादियों की धर पकड़ के लिए सुरक्षा बलों का तालाशी अभियान गुरुवार को भी जारी है। सुरक्षाबल ने कई जंगली इलाकों में चप्पे-चप्पे को खंगाला। साथ ही लोगों के घरों में भी पूछताछ की जा रही है, लेकिन कहीं कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। 

उधर, राजोरी के कोटरंका पुलिस थाने के तहत पड़ने वाली पीढ़ी गांव में बुधवार की देर रात संदिग्ध लोगों द्वारा एक स्थानीय वीडीसी सदस्य का दरवाजा खटखटाने और वीडीसी सदस्य द्वारा हवाई फायरिंग की घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तालाशी अभियान चलाया।

Rajouri: Suspects knocked down gate of VDC member house ran away after firing
सर्च ऑपरेशन के दौरान जवान - फोटो : संवाद

ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से खंगाले जा रहे जंगल

वहीं, पुंछ के बफलियाज के पीर टोपा मे सैन्य वाहनों पर हमले में शामिल आतंकियों की तालाश में राजोरी के डीकेजी, थन्नामंडी, दरहाल, शाहदरा शरीफ, मंजाकोट, कोटरंका, बुद्धल के जंगलों मे ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से लगातार सर्च की जा रही है। सुरक्षा बल उक्त जंगली इलाकों की घेराबंदी कर लगातार तालशी अभियान चला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed