{"_id":"63cd6f82a1b6d85bd70cfaac","slug":"rajouri-rumor-of-ied-stirred-electronic-device-found-in-investigation-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी: IED की अफवाह से हड़कंप, जांच में निकला इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी: IED की अफवाह से हड़कंप, जांच में निकला इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस
Sun, 22 Jan 2023 10:46 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 22 Jan 2023 10:46 PM IST
सार
राजोरी के बुद्धल सड़क मार्ग में आईईडी मिलने की खबर अफवाह निकली। हालांकि इससे जिलेभर में दहशत का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
राजोरी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग का जिला राजोरी एक जनवरी को हुए आतंकी हमले के बाद से आए दिन सुर्खियों में है। रविवार को राजोरी के बुद्धल सड़क मार्ग में इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) मिलने की खबर अफवाह निकली। हालांकि इससे जिलेभर में दहशत का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने बताया कि कोटरंका पुलिस स्टेशन के पास एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किया गया है। उसके आईईडी होने का संदेह था, लेकिन वह ऐसा डिवाइस निकला जिससे तेज रोशनी निकल रही थी। एक बार फिर आईईडी मिलने की प्राथमिक सूचना से हड़कंप मच गया था। बता दें बीते बुधवार को राजोरी उपायुक्त तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दफ्तर से लगभग पांच सौ मीटर दूर आतंकियों की ओर से प्लांट की गई 500 ग्राम की आईईडी बरामद की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सेना, सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीमों ने जब उस इलाके की घेराबंदी कर जांच की तो पाया कि वह चमकती हुई वस्तु कोई विस्फोटक आईईडी नहीं, बल्कि चमकती रोशनी वाला डिवाइस है। पुलिस ने आम लोगों से कहा है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें। सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध और लावारिस वस्तु की सूचना पीसीआर राजोरी को फोन नंबर-01962262 515 या 9596520120 पर तुरंत दें।
विज्ञापन
वहीं, जम्मू के नरवाल में शनिवार को विस्फोट की घटना के बाद जिले में और शहर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। खासकर राजोरी को जम्मू से जोड़ने वाले हाईवे पर कई जगह नाके लगाकर वाहनों की विशेष जांच की जा रही है । ताकि किसी प्रकार की भी अप्रिय घटना को होने से पहले ही रोकने के प्रयास किए जाएं।