{"_id":"6461fb10f6717627d00ba105","slug":"rajouri-news-students-studying-in-dilapidated-school-suddenly-broken-window-five-injured-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी: जर्जर स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे छात्र, अचानक टूटी खिड़की, पांच घायल, स्थानीय लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी: जर्जर स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे छात्र, अचानक टूटी खिड़की, पांच घायल, स्थानीय लोगों में रोष
Mon, 15 May 2023 02:57 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 15 May 2023 02:57 PM IST
सार
राजकीय मिडिल स्कूल में खिड़की टूटकर गिरने से करीब पांच विद्यार्थियों को चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है।
विज्ञापन
Rajouri
- फोटो : रवि वर्मा
विस्तार
राजोरी के कोटरंका जोन के अंतर्गत राजकीय मिडिल स्कूल में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अचानक से एक कक्षा की खिड़की टूटकर नीचे जा गिरी। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब पांच विद्यार्थियों को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
वहीं, खिड़की के टूटने की आवाज से सभी बच्चे सहम गए और रोने-चिल्लाने लगे। कुछ पल के लिए अन्य कक्षाओं में बैठे शिक्षकों को भी समझ न आया कि आखिर हुआ क्या है। इसके बाद मौके पर जाकर घटना का पता चला।
विज्ञापन
उधर, इस हादसे को लेकर अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिला। लोगों का कहना है कि स्कूल भवन लंबे समय से जर्जर हालत में है। इसे अपग्रेड किए जाने के लिए कई बार शिक्षा विभाग और प्रशासन से मांग की गई है, लेकिन हर बार उनकी मांग को अनसुना कर दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज खुद ही एक कक्षा की खिड़की टूट कर नीचे जा गिरी है, जिसमें पांच बच्चे घायल हो गए हैं। अगर समय पर स्कूल भवन को दुरस्त नहीं किया गया तो कोई और बड़ा हादसा भी हो सकता है।