फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rajouri Encounter: Security forces killed a terrorist in Kandi,recovered a large amount of weapons

Rajouri Encounter: राजोरी के कंडी में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया, बड़े पैमाने पर हथियार बरामद

Sat, 06 May 2023 09:28 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क,जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क,जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 06 May 2023 09:28 AM IST
सार

राजोरी में सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन जारी रखते हुए एक आतंकी को मार गिराया है। इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चल रहा है। 

विज्ञापन
Rajouri Encounter: Security forces killed a terrorist in Kandi,recovered a large amount of weapons
राजोरी मुठभेड़ में मारे गए आतंकी से बरामद हथियार - फोटो : पीआरओ

विस्तार

राजोरी के केसरी हिल इलाके में जारी सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है जबकि अन्य के जख्मी होने की सूचना है। आतंकी के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए है। मौके पर उत्तरी कमान प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी पहुंचे हुए है। वह पूरे ऑपरेशन की कमान संभाले हुए हैं।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकी के पास से एक एके 56, चार मैगजीन, एके 56 के राउंड, एक पिस्टल, तीन ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। उसकी पहचान की जा रही है। उधर, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू में राजोरी मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभी के पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव भेजे गए। 
विज्ञापन


शुक्रवार को राजोरी जिले की कोटरंका सब डिवीजन के केसरी हिल इलाके में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में पांच जवान शहीद जबकि एक मेजर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान दहशतगर्दों की ओर से बिछाई गई आईईडी विस्फोट में सेना को बड़ा नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी संगठन पीपुल्स अगेंस्ट फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) ने घटना की जिम्मेदारी ली है। दरअसल सेना के पास पूरी पुख्ता जानकारी थी कि केसरी हिल के इलाके में कुछ आतंकवादी छुपे हैं, जिस पर तीन मई बुधवार को सेना के जवानों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया था।

शुक्रवार की सुबह करीब 7:15 और 7:30 के बीच जब सेना के जवान आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए केसरी हिल इलाके में पहुंचे तो वहां से पहले से एक प्राकृतिक गुफा में छिपे आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसी दौरान आतंकियों की ओर से लगाई गई आईईडी में विस्फोट हो गया।

इसकी चपेट में आने से दो जवान मौके पर ही शहीद हो गए। चार अन्य घायल जवानों को सेना के हेलिकॉप्टर से उधमपुर स्थित सेना के कमांड अस्पताल शिफ्ट किया गया जहां तीन और जवान शहीद हो गए। गंभीर रूप से घायल मेजर का अभी इलाज चल रहा है।


सूत्रों के अनुसार तीन से चार आतंकवादियों का एक ग्रुप भी सेना के घेरे में है। ऐसा माना जा रहा है कि उक्त इलाके में आतंकवादी बड़ी-बड़ी चट्टानों के पीछे बनी किसी प्राकृतिक गुफा में छिपे हैं और घात लगाकर सेना को निशाना बनाने के प्रयास में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed