फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rajouri Encounter: Encounter between security forces and terrorists in Rajouri jammu kashmir

Rajouri Encounter: मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद और SPO सहित तीन घायल, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर

Wed, 13 Sep 2023 12:54 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 13 Sep 2023 12:54 PM IST
सार

राजोरी जिले के नरला इलाके में हुई मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया है। वहीं दूसरी तरफ सेना का एक जवान शहीद हो गया है। इसके अलावा एक पुलिस एसपीओ सहित तीन घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Rajouri Encounter: Encounter between security forces and terrorists in Rajouri jammu kashmir
security forces - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू संभाग के राजोरी जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया है। वहीं दूसरी तरफ सेना का एक जवान शहीद हो गया है। इसके अलावा एक पुलिस एसपीओ सहित तीन घायल हुए हैं। शहीद हुए सेना के जवान की पहचान सेना के 63 आरआर के राइफलमैन रवि कुमार के रूप में हुई है। वहीं तीन अन्य घायल सुरक्षा कर्मियों की पहचान मोहम्मद अशरफ (एसपीओ) के रूप में की गई है। कांस्टेबल मोहम्मद रफीक और कांस्टेबल मोहम्मद इकबाल भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले के एक दूरदराज के गांव नारला (हरि चूमा) में एक तलाशी दल पर आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में सुरक्षा जवान घायल हो गया। जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने बताया कि राजोेरी के नारला गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी और शुरुआती गोलाबारी मे सेना का एक जवान घायल हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस का एसओजी ने संयुक्त रूप से मुठभेड़ मे शामिल हैं।अधिकारियों ने कहा कि शुरुआती गोलीबारी में एक सुरक्षा जवान घायल हो गया, जबकि आतंकवादियों को मार गिराने के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सोमवार शाम को तरेडू के जंगली इलाके में तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया और दो व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधि देखने पर कुछ राउंड फायरिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि रात को ही दोनों संदिग्ध अंधेरे और घने जंगल का फायदा उठाकर घटनास्थल से भागने में सफल रहे और अपने पीछे एक बैग छोड़ गए थे। जिसे खोजी दलों ने कुछ कपड़े और अन्य सामान के साथ कुछ खाने पीने का सामान बरामद किया। बताया जा रहा है कि भाग रहे आतंकवादियों का पता लगाने के लिए राजोरी के दूर दराज के बाम्बला और नारला सहित आसपास के इलाकों हारी चूमा में घेराबंदी और तलाशी अभियान बढ़ा दिया गया है। वहीं समाचार लिखे जाने तक दोनों और से गोलाबारी जारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed