राजोरी मुठभेड़: सेना के जवान रवि कुमार आतंकी से लोहा लेते शहीद, आज किश्तवाड़ में होगा अंतिम संस्कार
राजोरी में आतंकियों से लोहा लेते हुए राइलमेन रवि कुमार ने वीरगति को प्राप्त किया। बुधवार सुबह रजोरी में शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजोरी में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना के जवान रवि कुमार बलिदान हो गए। इसमें मुठभेड़ में दो आतंकी को मारे गए हैं। इसके अलावा एक एसपीओ सहित तीन घायल हुए हैं। इस ऑपरेशन के दौरान आर्मी डॉग की भी जान गई है।
शहीद राइफलमैन रवि कुमार सेना के 63 आरआर में शामिल थे। वह जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले के रहने वाले थे। उनका जन्म 22 फरवरी 1997 को हुआ था। मंगलवार को राजोरी में आतंकियों से लोहा लेते हुए उन्होंने वीरगति को प्राप्त किया। बुधवार को रजोरी के सैन्य अस्पताल 150 जीएच में राइफलमैन रवि कुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया। आज शाम किश्तवाड़ में शहीद रवि कुमार के पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
#WATCH | J&K | Wreath laying ceremony being held in Rajouri to pay tribute to Rifleman Ravi Kumar who lost his life in an encounter in Rajouri yesterday. pic.twitter.com/AGg1MLPRAR
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 13, 2023
तय समय के अनुसार सुबह करीब साढ़े 11 बजे सेना के हेलीकॉप्टर से किश्तवाड़ हेलीपैड तक पार्थिव शरीर ले जाया जाना है। इसके बाद वाहनों के माध्यम से जवान के पार्थिव शरीर को उनके घर ले जाया जाएगा। शाम करीब चार बजे शमशान घाट (हस्ती पुल) में शहीद का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। हालांकि, सेना के अधिकारी ने बताया कि राजोरी में मौसम बिगड़ा हुआ है। ऐसे में इस शेड्यूल में आंशिक बदलाव भी हो सकता है।