{"_id":"63c7ecfeb595df6f4717045f","slug":"rajouri-eid-found-ied-found-500-meters-away-from-dc-office-bomb-disposal-squad-defused-it-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri EID Found: डीसी कार्यालय से 500 मीटर दूर मिली आईईडी, टिफिन बॉक्स में की गई थी प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri EID Found: डीसी कार्यालय से 500 मीटर दूर मिली आईईडी, टिफिन बॉक्स में की गई थी प्लांट
Thu, 19 Jan 2023 12:31 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 19 Jan 2023 12:31 AM IST
सार
राजोरी में डीसी व एसएसपी कार्यालय से 500 मीटर दूर आईईडी बरामद हुई है। बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया है। दस्ते ने आईईडी को निष्क्रिय कर दिया है। आसपास के इलाके को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
Rajouri
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजोरी जिले में दोहरे आतंकी हमले के 17 दिन बाद बुधवार को उपायुक्त तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दफ्तर से लगभग पांच सौ मीटर दूर आतंकियों की ओर से प्लांट की गई 500 ग्राम की इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी)को समय रहते बरामद कर लिया गया। इसे एक टिफिन बॉक्स में छिपाया गया था। लगभग आधा किलो की आईईडी खुले मैदान में पड़ी हुई थी। पास में ही जम्मू-कश्मीर बैंक भी है। आईईडी की सूचना मिलते ही अफरातफरी मच गई। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि शहर के खेवरा इलाके में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे संदिग्ध वस्तु पाए जाने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। आसपास लोगों को जाने से रोक दिया गया। तत्काल बम निरोधक दस्ते तथा खोजी कुत्ते को जांच में लगाया गया। संदिग्ध वस्तु एक टिफिन में थी। आईईडी मिलने के बाद पुलिस व सेना और सीआरपीएफ ने पूरे इलाके की घेराबंदी करके गहन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर टिफिन में रखी आईईडी मिली है, वहां दिन को बच्चे अक्सर खेलते रहते हैं, यदि यह किसी बच्चे के हाथ लग जाती तो बहुत बड़ी घटना हो सकती थी, लेकिन समय रहते उसे बरामद करके बहुत बड़े हादसा होने से बच गया है। एक व दो जनवरी को ढांगरी में हुए आतंकी हमलों के बाद से वहां लगातार आतंकी हरकतें हो रही हैं। इन हमलों में सात लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। जबकि 14 अन्य लोग घायल हुए थे। इस वारदात के बाद से राजोरी व आसपास के लोगों में दहशत है। पुलिस ने जनता से आग्रह किया है कि वह किसी भी संदिग्ध वस्तु को न छुएं। इसमें विस्फोटक भी हो सकता है। ऐसी वस्तु दिखने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को भेजें।
विज्ञापन