{"_id":"63b54051b340a2644535dc3b","slug":"rajouri-accident-bus-car-collided-two-dead-including-a-pregnant-lady-on-highway-in-nowshera-rajouri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri Accident: नौशेरा में बस और कार की टक्कर, गर्भवती महिला सहित दो की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri Accident: नौशेरा में बस और कार की टक्कर, गर्भवती महिला सहित दो की मौत, दो घायल
Wed, 04 Jan 2023 02:31 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 04 Jan 2023 02:31 PM IST
सार
नौशेरा में बस और कार की आमने-सामने से टक्कर हो गई है। इसमें एक गर्भवती महिला समेत दो की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
Rajouri Accident
- फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला राजोरी के नौशेरा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां बस और कार की आमने-सामने से टक्कर हो गई है। इसमें एक गर्भवती महिला समेत दो की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जिला राजोरी के नौशेरा में जम्मू की ओर से आ रही बस हाईवे पर जम्मू की तरफ जा रही कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जिसमें गर्भवती महिला भी शामिल है। दो अन्य लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन