{"_id":"638db86d6611565cc771e5ed","slug":"rajouri-accident-17-persons-injured-due-to-bus-overturned-people-were-going-to-attend-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri Accident: राजोरी में बस पलटी, 17 घायल, शादी में शामिल होने जा रहे थे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri Accident: राजोरी में बस पलटी, 17 घायल, शादी में शामिल होने जा रहे थे लोग
Mon, 05 Dec 2022 02:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 05 Dec 2022 02:52 PM IST
सार
राजोरी में एक बस के पलटने से 17 लोग घायल हो गए हैं। सेना, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जीएससी अस्पताल राजोरी में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
Rajouri Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला राजोरी में एक हादसे की खबर है। जिले में भारत-पाकिस्तानी नियंत्रण रेखा के पास तारकुंडी में सोमवार को बस दुर्घटना का शिकार हो गई। इससे बस में सवार करीब 17 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वे लोग शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार सुबह उस समय हुआ जब बस तारकुंडी एलओसी रोड पर चल रही थी और अनियंत्रित होकर पलट गई। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में 17 लोग घायल हुए हैं। इनमें से चार को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद, रोमियो फोर्स के तत्वाधान में राष्ट्रीय राइफल्स कैंप की सेना की टीमों ने बचाव अभियान शुरू किया। सभी घायलों को जीएमसी अस्पताल राजोरी दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन