फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rajori's businessman dies in the custody of Himachal Police, the police was taking the cloth merchant to Kullu

जम्मू-कश्मीर: हिमाचल पुलिस की हिरासत में राजोरी के कारोबारी की मौत, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

Thu, 02 Dec 2021 09:40 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 02 Dec 2021 09:40 AM IST
सार

हिमाचल पुलिस लेनदेन के मामले में पूछताछ के लिए राजोरी जिले के नौशेरा से कपड़ा कारोबारी को कुल्लू ले जा रही थी। सांबा जिले में खाना खाने रुकी पुलिस हिरासत में कारोबारी ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। 
 

विज्ञापन
Rajori's businessman dies in the custody of Himachal Police, the police was taking the cloth merchant to Kullu
Lockup

विस्तार

पैसों के लेनदेन को लेकर राजोरी के नौशेरा से कपड़ा कारोबारी को कुल्लू ले जा रही हिमाचल पुलिस की हिरासत में आरोपी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार को सांबा के सुपवाल में पुलिस कपड़ा कारोबारी के साथ ढाबे पर खाना खाने रुकी थी। इसी दौरान आरोपी ने किसी पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सांबा के अतिरिक्त जिला उपायुक्त सूरम चंद शर्मा ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार राज कुमार निवासी सेरी, तहसील नौशेरा राजोरी कपड़े का कारोबारी था। पैसों को लेनदेन को लेकर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी सिलसिले में कुल्लू पुलिस थाने के एएसआई की अध्यक्षता में टीम नौशेरा से कपड़ा कारोबारी को पकड़कर साथ ले जा रही थी।
विज्ञापन


मंगलवार को सांबा जिला के सुपवाल क्षेत्र में पुलिस टीम एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुकी। बताया जा रहा है कि इसी बीच मौका पाकर राज कुमार ने अपनी जेब से कोई जहरीला पदार्थ निकाल निगल लिया। सांबा के मानसर मोड़ पर उसकी हालत बिगडने लगी। पुलिस उसे फौरन जिला आस्पताल ले आई जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जम्मू लाया गया, लेकिन यहां उसने दम तोड़ दिया। एडीसी सांबा ने एसीआर सांबा को एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed