फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rajni patil speaks After what the BJP has done, people are now remembering the song 'Koi lauta de mere bettey din' song

भाजपा ने जो किया उसके बाद अब जनता याद कर रही ‘कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन’ गीत को - रजनी पाटिल

Wed, 24 Mar 2021 12:13 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 24 Mar 2021 12:13 PM IST
विज्ञापन
rajni patil speaks After what the BJP has done, people are now remembering the song 'Koi lauta de mere bettey din' song
कांग्रेस - फोटो : file photo

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और जम्मू-कश्मीर की प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही प्रदेश को फिर से राज्य का दर्जा दिलाया जाएगा। सोमवार को कठुआ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में पहुंचीं पाटिल ने कहा, भाजपा ने सपने दिखाकर लोगाें के साथ जो किया, उस पर लोग पुरानी हिंदी फिल्म का गाना ‘कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन’ को याद करते हैं।

विज्ञापन

पाटिल ने कहा कि भाजपा के राज में महंगाई रिकॉर्ड तोड़ रही है। जनता बेहाल है। अच्छे दिनों का सपना हवाई साबित हुआ।

पांच अगस्त 2020 को जम्मू-कश्मीर से राज्य का दर्जा छीन कर उसे केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा तो दे दिया गया, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुआ है। युवा आज भी रोजगार के लिए दरबदर हो रहा है। वहीं आम लोग अपने अधिकारों को लेकर चिंतित हैं। इसी को लेकर कांग्रेस ने अपना तीन सूत्रीय कार्यक्रम तय किया है। इसमें जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाने के साथ-साथ यहां रोजगार में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने के अलावा हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर भूमि खरीदने संबंधी कानून बनाने पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : बढ़ते रेत-बजरी के दाम से घर बनाना हुआ महंगा, जानिए क्या हैं निर्माण सामग्री के रेट
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष जीए मीर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से आम लोगों की पार्टी रही है और आज भी अपनी इस विचारधारा पर कायम है। आम लोगों को अच्छे दिन का सपना दिखाकर भाजपा ने जिस तरह सत्ता हासिल की है, उसे लोग अब भलीभांति समझ गए हैं। अब अपने बेहतर भविष्य की आस कांग्रेस से लगाकर बैठे हैं। आने वाले दिनों में सत्ता के नशे में चूर भाजपा को उनकी पार्टी ही आइना दिखाएगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री रमण भल्ला, पूर्व एमएलसी ठाकुर बलबीर सिंह, पंकज डोगरा, निर्दोष शर्मा, नरेंद्र खजूरिया, अनु डोगरा, आकाश भारत सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed