राजनाथ बोले- शहीद की बेटी जोहरा का दर्द मेरे दिल से निकलता ही नहीं
अपनी चार दिवसीय यात्रा पर जम्मू-कश्मीर पहुंचे गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को अनंतनाग में कहा कि देश के लिए शहीद होने वाले जवानों की शहादत की कीमत नहीं चुकाई जा सकती है।जम्मू-कश्मीर के सुरक्षाबलों ने जिस साहस और बहादुरी का परिचय दिया है उसे भुलाया नही जा सकता। उन्होेने कहा कि मैैने एएसआई अब्दुल रशीद की बिलखती हुई बेटी जोहरा की तस्वीर देखी है, उसका चेहरा आंसूओं से भीगा हुआ था। उसके बाद से मेरे दिल से उसका दर्द निकलता ही नहीं है।
Maine ASI Abdul Rashid ki beti Zohra ka chitr dekha, uska aansoon se bheega chehra dekha, dil se uska dard nikalta nahi hai:HM Rajnath Singh pic.twitter.com/0yevavrLMQ
— ANI (@ANI) September 10, 2017विज्ञापन
आपको हम बता दें कि कश्मीर के अनंननाग में आतंकी हमले में एएसआई अब्दुल रशीद शहीद हो गए थे। जिसके बाद शहीद अब्दुल रशीद के अंतिम संस्कार के समय बेटी जोहरा की रोती हुई इस फोटो ने हर किसी को भावुक कर दिया था। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर देशभर से लोग बेटी जोहरा के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्ति कर चुके हैं।