{"_id":"57f352d54f1c1b1b3e27029e","slug":"rajnath-singh-paid-homage-to-the-martyrs-of-kargil-war","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कारगिल पहुंचे राजनाथ सिंह, 1999 युद्ध के शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल पहुंचे राजनाथ सिंह, 1999 युद्ध के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 05 Oct 2016 10:37 AM IST
विज्ञापन
कारगिल वॉर मेमोरियल
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहमंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार सुबह कारगिल पहुंचे हैं । कारगिल और लेह के अपने दौरे के दूसरे दिन गृहमंत्री ने कारगिल जाकर 1999 के आपरेशन विजय के शहीदों को श्रद्धांजलि दी । कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना के शहीद जवानों की याद में बने इस स्मारक पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शहीदों के बलिदान को नमन किया । गृहमंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को कारगिल का दौरा कर रहे हैं जहां वो विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों और समूहों से मिलकर लोगों की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे।
इसके पहले सोमवार को लेह में 15 से भी अधिक राजनीतिक दलों, धार्मिक समुदायों और सिविल सोसायटी समूहों ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से सोमवार को मुलाकात की। उन्होंने लेह-लद्दाख क्षेत्र को विधायिका के साथ केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा प्रदान करने के लिए एक संयुक्त ज्ञापन दिया।
उनका कहना था कि क्षेत्र के तेज गति से विकास के लिए केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया जाना चाहिए। लद्दाख चुनाव में भाजपा ने इसका वादा भी किया था। गृहमंत्री राजनाथ सिंह लेह-लद्दाख के अपने दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को वहां पहुंचे हैं । राजनाथ सिंह मंगलवार को कारगिल में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों और समूहों से मिलकर लोगों की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे।

लद्दाख के लोगों पर देश को गर्व: राजनाथ
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने लद्दाख के लोगों में वास्तविक तौर पर ‘विविधता में एकता’ देखी। पूरा देश लद्दाख के लोगों पर गर्व करता है, क्योंकि वे इस क्षेत्र के विभिन्न समुदायों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध निरंतर बनाए हुए हैं। वे सच्चे और पक्के राष्ट्रवादी हैं।
बाह्य एवं आंतरिक दोनों ही खतरों से देश की रक्षा करने के लिए सेना और सुरक्षा बलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं। इसके मद्देनजर उन्हें लद्दाख के सभी लोगों पर गर्व है।
ज्ञात हो कि घाटी में हिंसा के बीच उनके नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने 4-5 सितंबर को श्रीनगर और जम्मू का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने लद्दाख के लोगों की बात सुनने के लिए वहां जल्द जाने की बात कही थी।