{"_id":"57825ef94f1c1b446c7fc539","slug":"rajnath-singh-appeals-for-peace-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ सिंह ने की कश्मीर की जनता से शांति बनाए रखने की अपील ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनाथ सिंह ने की कश्मीर की जनता से शांति बनाए रखने की अपील
ब्यूरो, अमर उजाला/नई दिल्ली
Updated Sun, 10 Jul 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी की मुठभेड़ में मौत के बाद कश्मीर में भड़की हिंसा से केंद्र सरकार चिंतित है। रविवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से बातचीत कर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन
इसके बाद अपने निवास पर ही उन्होंने गृह सचिव, आईबी के मुखिया, कश्मीर डिविजन के संयुक्त सचिव सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की। बैठक के बाद गृह मंत्री ने राज्य को हर संभव मदद देने की बात कही।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भी कानून हाथ में लेने देने की छूट नहीं दी जाएगी। राजनाथ ने कहा कि केंद्र लगातार हालात पर नजर रखे हुए है। स्थिति काबू में है। उनकी मुख्यमंत्री से बात हुई है। शनिवार को ही अतिरिक्त अर्धसैनिक बल भेजे गए हैं।
विज्ञापन
जरूरत पड़ने और राज्य सरकार की मांग पर इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। केंद्रीय गृह सचिव राजीव महऋषि ने दावा किया कि हालात काबू में हैं और अमरनाथ यात्रा को फिर से बहाल कर दिया गया है। हालांकि, रविवार को लगातार दूसरे दिन जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा का जत्था रवाना नहीं किया गया।
राजनाथ ने नहीं मनाया जन्मदिन
बुरहान की मौत के बाद भड़की हिंसा में कई लोगों की मौत के कारण राजनाथ सिंह ने रविवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाया। उन्होंने घाटी में शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि शनिवार को कई लोगों की मौत के बाद उन्होंने जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया। हालांकि, उधमपुर से सांसद और पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह जन्मदिन की बधाई देने राजनाथ सिंह के घर पहुंचे थे।