{"_id":"5b3d01a24f1c1b0e278b481e","slug":"rajnath-reviewed-the-situation-of-the-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":" राजनाथ ने की घाटी के हालात की समीक्षा, रियासत के दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री राजनाथ सिंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनाथ ने की घाटी के हालात की समीक्षा, रियासत के दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री राजनाथ सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यपाल एन एन वोहरा से मुलाकात में कश्मीर के हालत की समीक्षा की। उन्होंने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी गवर्नर से जानकारी ली। राजनाथ बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल और केंद्रीय गृह सचिव राजीव गोउबा के साथ रियासत के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आतंकी बुरहान वानी की बरसी 8 जुलाई को अलगाववादियों ने घाटी में बंद का आयोजन किया है। इससे अमरनाथ यात्री की सुरक्षा पर असर पड़ सकता है। केंद्रीय गृह मंत्री ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त के लिए अधिकारियों के साथ भी विचार विमर्श किया। राजनाथ ने राज्यपाल के साथ बैठक में विकास कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
इससे पूर्व श्रीनगर के तकनीकी एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल के सलाहकारों बी बी व्यास, के विजय कुमार और खुर्शीद अहमद गनेई के अलावा मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रमन्यम, पुलिस महानिदेशक डा. एस पी वैद सहित अन्य अधिकारियों ने केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत किया। दौरे के दूसरे दिन वीरवार को राजनाथ श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन करने के अलावा श्रद्धालुओं से मुलाकात कर यात्रा प्रबंधों के बारे में उनसे फीड बैक ले सकते हैं।
विज्ञापन